बता दें कि कल्याणपुर, अखोरा और सोनगरा होते हुए कबरा हाथी कुमदा-गांगीकोट पहुंचा। शाम ढलते ही रात में अंबिकापुर-अनूपपुर रेलवे ट्रैक को तेलईकछार के पास पार कर कंदरई पहुंच गया। यहां एक ग्रामीण को मौत (Elephant killed villager) के घाट उतारने के बाद हाथी महंगई होते हुए प्रेमनगर पहुंच गया। इस तरह हाथी रातभर में करीब 50 किलोमीटर का सफर तय कर रहा है। हाथी की तलाश में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पूरी रात उसके पैरों के निशान तलाशते हुए पीछे-पीछे कंदरई पहुंचे, लेकिन वन अमले के पहुंचने से पहले ही हाथी एक ग्रामीण को अपनी चपेट में ले चुका था।