
Surajpur elephants news, बनारस मार्ग पर झांपी नाला के पास सडक़ पर पहुंचा हाथी (Photo- Patrika)
विश्रामपुर। सूरजपुर जिले के कल्याणपुर-अखोरा मार्ग पर रविवार की शाम हाथी के हमले में एक ग्रामीण (Elephant killed villager) की मौत हो गई। जबकि उसके साथ ने भागकर अपनी जान बचाई। मृतक पहाड़ी कोरवा आश्रम में प्यून के पद पर पदस्थ था। वह बाइक पर सवार होकर रविवार की शाम अपने साथी के साथ धर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनका हाथी से सामना हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। विभाग द्वारा मुआवजा प्रकरण बनाने की भी तैयारी की जा रही है।
बलरामपुर जिला निवासी विश्वनाथ पिता राजनाथ पहाड़ी कोरवा छात्रावास में भृत्य (Peon died in elephant attack) के पद पर पदस्थ था। वह रविवार को अपने साथी बलदेव के साथ बाइक से बहन के घर अखोरा आया था। यहां से वापस लौटते समय शाम 5.30 बजे अखोरा-कल्याणपुर मुख्य मार्ग पर हाथी से सामना हो गया। बाइक सवार दोनों शराब के नशे में धुत थे।
हाथी ने उन पर हमला (Elephant attack on villager) कर दिया, इस दौरान बलदेव ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली। लेकिन विश्वनाथ को हाथी ने कुचलकर मार डाला। सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मृतक के परिजन को दे दी गई है। वन विभाग द्वारा सोमवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंपा जाएगा।
इधर सूरजपुर जिले के ही जरही नगर पंचायत से लगे ग्राम बंशीपुर स्थित झांपी नाला के पास रविवार की दोपहर हाथी मुख्य मार्ग पर आ गया। इससे अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों के पहिए थम गए। हालांकि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह हाथी को जंगल (Elephants in forest) की ओर खदेड़ा। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। बता दें कि सूरजपुर के कल्याणपुर, भटगांव, प्रतापपुर क्षेत्र समेत सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में इन दिनों हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
Updated on:
1 Nov 2026, 8:37 PM IST
Published on:
1 Nov 2026, 8:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.