30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surguja Elephants Attack: हाथी के हमले में 2 लोगों की मौत, एक 3 दिन से था लापता, धान के खेत में मिला शव, दूसरा जा रहा था बेटी के घर

Elephant killed 2 villager: सूरजपुर व बलरामपुर जिले में घूम रहे लोनर हाथी ने कुचलकर मार डाला, वन विभाग की टीम क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को कर रहा सतर्क
2 min read
Google source verification
Elephant killed villagers in Surguja

Surguja Elephants attack, मृतक की पत्नी को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान करते वन अधिकारी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के सूरजपुर व बलरामपुर जिले में अलग-अलग घूम रहे लोनर हाथी ने एक युवक और एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत निवासी युवक (Elephant killed villager) 3 दिन से लापता था। इसी बीच उसका शव धान के खेत में कीचड़ से सना मिला। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और शव को पीएम पश्चात परिजन को सौंपा गया। वहीं बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत 53 वर्षीय एक ग्रामीण को मंगलवार की रात लोनर हाथी ने महान नदी के पास कुचलकर डाला डाला। वह अपनी पुत्री के घर जा रहा था। दोनों ही मामले में वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है।

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम दरहोरा निवासी प्रमोद राजवाड़े पिछले 3 दिन से लापता था। उसकी खोजबीन में उसके परिजन लगे हुए थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। इसी बीच उसका शव (Elephant crushed man) बुधवार को गांव में ही धान के खेत में कीचड़ से सना मिला।

इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से विचरण कर रहे लोनर हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला। वन विभाग की टीम ने मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है।

इधर डीएफओ ने लोनर हाथी का रेस्क्यू करने वन मंत्री केदार कश्यप (Forest Minister) को पत्र लिखा है। वन मंत्री की ओर से कहा गया कि हाथी को कॉलर आईडी लगाने पर सहमति बनी है ताकि उस पर निगरानी रखी जा सके। उसे अलग रखकर मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि उसका मूवमेंट पता चलता रहे और लोग सुरक्षित रहें।

Elephant in Balrampur: बेटी के घर जाते हाथी ने कुचला

दूसरी घटना में बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसवाकला के बडख़ापारा निवासी सुटरूंग कौशिक पिता गोहंदुल 53 वर्ष को मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे लोनर हाथी ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि वह परिवार से नाराज होकर शराब के नशे में अपनी बेटी के ससुराल जा रहा था। पुत्री के गांव से पहले महान नदी पार कर आया लोनर दंतैल हाथी से उसका सामना हो गया।

इस दौरान हाथी ने उसे कुचलकर मार (Elephants crushed and killed villager) डाला। ग्रामीण को मारने के बाद हाथी ग्राम रेवतपुर जंगल की ओर चला गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी गई। रात होने की वजह से आगे की कार्रवाई बुधवार की सुबह की गई। पीएम पश्चात ग्रामीण का शव उसके परिजन को सौंप दिया गया।

दी गई तत्काल सहायता राशि

हाथी द्वारा ग्रामीण को मार डालने की सूचना पर राजपुर वन विभाग (Forest Department) के एसडीओ रवि श्रीवास्तव व रेंजर अजय कुमार वर्मा द्वारा मृतक की पत्नी कुलेश्वरी को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं 5 लाख 75 हजार रुपए की राशि मुआवजा प्रकरण बनाने के बाद प्रदान की जाएगी। इधर वन विभाग ने लोनर हाथी को लेकर घटनास्थल से लगे गांवों के लोगों को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अकेले जंगल की ओर न जाएं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग