26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरजपुर में दर्दनाक मंजर! एक साथ उठीं चार अर्थियां, रेण नदी में डूबने से दो परिवारों में मातम

Chhattisgarh River incident : सूरजपुर में रेण नदी के ढोघट घाट पर डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र और दो सगे भाई शामिल हैं। कटिहार से पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 26 Oct 2026, 11:14 AM IST

Chhattisgarh River incident

सूरजपुर हादसे के बाद परिजन (photo Patrika)

River incident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रेण नदी में डूबने से चार लोगों की मौत ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। बिश्रामपुर क्षेत्र के ढोघट घाट पर शनिवार सुबह स्नान करने गए पिता-पुत्र और दो सगे भाइयों की गहरे पानी में डूबने से जान चली गई। एक ही हादसे में चार जिंदगियां खत्म होने से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। रविवार को मृतकों के परिजन बिहार के कटिहार से सूरजपुर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जब उन्होंने अपनों के शव देखे, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान विवेक कुमार सिंह (45), उनके बेटे अभिजीत सिंह (20), गोपाल कृष्ण (13) और कृष्ण गोपाल (14) के रूप में हुई है। गोपाल कृष्ण और कृष्ण गोपाल सगे भाई थे। दोनों के पिता जितेंद्र सिंह सेना के पूर्व जवान बताए गए हैं। हादसे के बाद से ही परिवारों में शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने चारों शव परिजनों को सौंप दिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है।

रेण नदी के ढोघट घाट पर हुआ हादसा

शनिवार सुबह सरस्वतीपुर के कोन्हाखार के पास रेण नदी के ढोघट घाट पर हुआ। विवेक कुमार सिंह अपने पुत्र अभिजीत और रिश्तेदार के दो बच्चों के साथ नदी में स्नान करने पहुंचे थे। चारों नदी में नहाने उतरे, लेकिन इसी दौरान गहरे पानी में चले गए। पानी की गहराई अधिक होने के कारण चारों डूब गए। एक ही घटना में पिता-पुत्र और दो सगे भाइयों की मौत ने दोनों परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया।

कटिहार से पहुंचे परिजन शव देखते ही टूट पड़े

हादसे के बाद मृतकों के परिजन बिहार के कटिहार से सूरजपुर पहुंचे। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जब परिजनों ने चारों के शव देखे, तो वे अपने आंसू नहीं रोक सके। अस्पताल परिसर में गमगीन माहौल रहा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। अपने प्रियजनों को खोने का दुख परिजनों के चेहरों पर साफ नजर आया। एक साथ चार लोगों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग