
Surajpur news, नदी से बरामद किया गया ग्रामीण युवक का शव (Photo- Patrika)
सूरजपुर। रमकोला थाना क्षेत्र के ग्राम टमकी माझापारा निवासी 45 वर्षीय युवक का शव 3 दिनों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को भबरा नदी (Man drowned in river) से बरामद किया गया। डीआरएफ टीम सूरजपुर के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर नदी से शव को बाहर निकाला। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए शव को रमकोला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। युवक करमा त्योहार मनाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। नदी पार करने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया था। सूचना पर पुलिस व डीआरएफ की टीम ने शव खोजने रेस्क्यू अभियान चलाया था। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टमकी माझापारा निवासी रामसुंदर पिता बेचन राम उम्र 45 वर्ष 22 अक्टूबर को करमा त्योहार मनाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इस दौरान भबरा नदी पार करते समय वह गहरे पानी में डूब (Big incident) गया। परिजनों को जब यह खबर मिली तो वे भागे-भागे नदी के पास पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
इधर घटना की सूचना 23 अक्टूबर को सुबह करीब 7 बजे डीआरएफ टीम सूरजपुर (Surajpur DRF team) को मिली। सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नदी में पानी का बहाव काफी तेज होने और रात हो जाने के कारण बचाव कार्य में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने लगातार तलाश अभियान जारी रखा। अगले दिन भी नदी में खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
2 दिन तक रेस्क्यू अभियान (DRF rescue) चलाने के बाद भी शव नहीं मिल सका था। इसके बाद भी जवानों ने हार नहीं मानी और लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू अभियान जारी रखा। तीन दिनों की मशक्कत के बाद 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 1.30 बजे घटनास्थल से लगभग 6 किलोमीटर दूर नदी में रामसुंदर का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया।
Updated on:
25 Oct 2026, 7:40 PM IST
Published on:
25 Oct 2026, 7:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.