22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surajpur Double Murder Case: शिक्षिका मां-बेटे की हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं, कांग्रेसियों ने 2 दिन का दिया अल्टीमेटम, कहा- करेंगे उग्र प्रदर्शन

Teacher-son murder case: 10 अक्टूबर को अलग-अलग जगह मिली थी मां-बेटे की लाश, 12 दिन बाद भी मामले का नहीं हो सका खुलासा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया अल्टीमेटम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 22 Oct 2026, 6:00 PM IST

Congressmen ultimatum in surajpur double murder case

Surajpur Double Murder Case, मां-बेटे जिनकी हुई है हत्या (Photo- Patrika)

विश्रामपुर। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलटिकरी में पदस्थ शिक्षिका रजनी बेरठ और उनके 17 वर्षीय पुत्र सुजल बेरठ की हत्या (Double murder case) के आरोपियों तक पुलिस के हाथ अब तक नहीं पहुंच सके हैं। 10 अक्टूबर को पहले बेटे और फिर शिक्षिका की लाश मिली थी। इस मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूरजपुर ग्रामीण के अध्यक्ष जफर हैदर ने बिश्रामपुर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर वास्तविक तथ्यों का खुलासा करने तथा दोषियों की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं मंडल कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोपियों को पकडऩे 2 दिन का अल्टीमेटम पुलिस को दिया है।

कांग्रेसियों ने आवेदन में उल्लेख किया है कि शिक्षिका रजनी बेरठ और उनके पुत्र सुजल बेरठ की मौत की घटना से पूरा क्षेत्र दुखी और चिंतित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए, ताकि घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकें और किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो। पुलिस से पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

आवेदन में चेतावनी दी गई है कि यदि 10 दिनों के भीतर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूरजपुर ग्रामीण उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान अनुपम फिलिप, भावना सिंह, आशीष यादव, सूरजपुर नपा अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, नीरज सिंह, रूपनारायण राजवाड़े, दीप्ति स्वाईं, गीता पुरी, वीना शर्मा, रश्मि शर्मा, आकाश साहू, चंदा सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

मंडल कांग्रेस ने भी दिया ज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में विश्रामपुर पुलिस को ज्ञापन सौंपकर 2 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। निर्धारित समय में गिरफ्तारी नहीं होने पर चरणबद्ध उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

इस दौरान मुख्य रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पार्षद हर्ष दनौदिया, वाहिद अहमद, विजेंद्र सिंह, लखन सोनी, क्षितिज सिंह चंदेल, आकाश सिंह, कुणाल यादव, रंजीत दुबे, नीरज व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग