22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Surajpur / Surajpur Cyber Fraud: साइबर ठगी के 113.32 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, कमीशन में मिले थे 13 लाख, 2 आरोपी गिरफ्तार

Surajpur Cyber Fraud: साइबर ठगी के 113.32 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, कमीशन में मिले थे 13 लाख, 2 आरोपी गिरफ्तार

Surajpur Crime: 21 राज्यों के 150 खाताधारकों ने विभिन्न थानों में दर्ज कराई थी शिकायत, फरार एक आरोपी की तलाश जारी, आरोपी कांकेर व सूरजपुर जिले के हैं निवासी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 22 Nov 2026, 7:06 PM IST

113 crore cyber fraud busted in Surajpur

Surajpur Cyber Fraud, पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी (Photo- Patrika)

सूरजपुर। देश के 21 राज्यों में साइबर ठगी (Cyber fraud in Surajpur) के 150 मामलों से जुड़े एक बैंक खाते के जरिए 113 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में सूरजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने साइबर ठगी की रकम बैंक खाते में प्राप्त कर कमीशन के रूप में लाखों रुपए हासिल किए थे। पुलिस मामले में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) द्वारा संचालित जेसीसीटीएमएस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न बैंकों के संदिग्ध खातों की सूची प्राप्त हुई थी। इसकी जांच के दौरान भारतीय स्टेट बैंक की सूरजपुर शाखा में संचालित एक सामूहिक बैंक खाते में साइबर ठगी की बड़ी रकम का लेनदेन सामने आया।

जांच (Cyber crime investigation) में पता चला कि देवनारायण चक्रधारी और महेश कुमार चक्रधारी ने मिलकर डीएन चक्रधारी एजुकेशन डवलपमेंट एसोसिएशन नामक संस्था के नाम पर बैंक खाता खुलवाया था। इस खाते के संबंध में देश के 21 राज्यों के 150 खाताधारकों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतों की जांच में कुल 113 करोड़ 32 लाख 9 हजार 604 रुपए की साइबर ठगी की रकम का लेनदेन इस खाते के माध्यम से होना पाया गया।

इसके बाद थाना सूरजपुर में बीएनएस की धारा 317(4), 318(6), 61(2)(ए) एवं 3(5) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना में सामने आया कि 23 से 29 अप्रैल 2025 के बीच देवनारायण चक्रधारी के एसबीआई खाते में करीब 13 करोड़ रुपए की साइबर ठगी की रकम का लेनदेन हुआ था।

Fraud: कमीशन में मिले थे 13 लाख रुपए

उक्त रकम के बदले आरोपियों को कमीशन के रूप में कुल 13 लाख रुपए मिले थे। कमीशन की रकम जिशान खान द्वारा चेक और एटीएम के माध्यम से बैंक से निकाली गई थी। जांच में कमीशन की रकम के बंटवारे का भी खुलासा हुआ। इसमें देवनारायण चक्रधारी को 8 लाख रुपए, अमन पासवान को 2 लाख रुपए और जिशान रजा को 2.5 लाख रुपए मिलना पाया गया। आरोपियों ने इस रकम को खर्च करना बताया है। मामले (Crime News) में पुलिस पूर्व में देवनारायण चक्रधारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत कर चुकी है।

एक अन्य आरोपी फरार, तलाश जारी

सूरजपुर एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर साइबर धोखाधड़ी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं सीएसपी विशाल गर्ग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रहलाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर अमन पासवान उम्र 32 वर्ष निवासी पंखाजुर जिला कांकेर तथा जिशान रजा उम्र 30 वर्ष निवासी नवापारा सूरजपुर को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस (Surajpur Police) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में एसआई सकलूराम भगत सहित थाना सूरजपुर की पुलिस टीम सक्रिय रही।