19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Surajpur / Breaking: सूरजपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

Breaking: सूरजपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

Transfer News: सूरजपुर जिले में राजस्व विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर रेना जमील ने 18 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर तहसीलदार, नायब तहसीलदार और भू-अभिलेख शाखा से जुड़े 10 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 19 Nov 2026, 5:23 PM IST

कलेक्टर रेना जमील (फोटो सोर्स- फेसबुक Surajpur District)

कलेक्टर रेना जमील (फोटो सोर्स- फेसबुक Surajpur District)

Surajpur Revenue Department Transfer: सूरजपुर जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। कलेक्टर रेना जमील ने 18 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर तहसीलदार, नायब तहसीलदार और भू-अभिलेख शाखा से जुड़े कुल 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल के तहत जिले की अलग-अलग तहसीलों और कार्यालयों में पदस्थापना बदली गई है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Tehsildar Transfer Order: तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

जारी आदेश के अनुसार, तहसीलदार एम. एलराज हरामी को प्रेमनगर में पदस्थ किया गया है। वहीं प्रेमनगर में पदस्थ तहसीलदार डॉ. माधुरी आंचला को अतिरिक्त तहसीलदार प्रतापपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह भटगांव के तहसीलदार शिवनारायण राठिया को रामानुजनगर और रामानुजनगर के तहसीलदार मनहरण राठिया को भटगांव भेजा गया है।

देखें लिस्ट

नायब तहसीलदारों को मिली नई जिम्मेदारी

नायब तहसीलदार मीना सिंह को पिलखा से लिंक कोर्ट देवनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सरिता राजवाड़े को लिंक कोर्ट देवनगर से सूरजपुर भेजा गया है। भू-अभिलेख शाखा में संलग्न नायब तहसीलदार हिना टंडन को भैयाथान में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार प्रियंका टोप्पो को लिंक कोर्ट मानी से पिलखा भेजा गया है। वहीं प्रियंका रवि को प्रतापपुर से लिंक कोर्ट मानी में पदस्थ किया गया है। उनका कार्यक्षेत्र तहसील सूरजपुर निर्धारित किया गया है।

भू-अभिलेख शाखा में भी हुआ बदलाव

सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मोहम्मद इजराइल खान, जो वर्तमान में प्रभारी नायब तहसीलदार सूरजपुर के रूप में कार्यरत थे, उन्हें अब कार्यालय भू-अभिलेख सूरजपुर में पदस्थ किया गया है। कलेक्टर के इस आदेश के बाद जिले की विभिन्न तहसीलों और कार्यालयों में राजस्व संबंधी जिम्मेदारियों का नए सिरे से निर्धारण किया गया है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से राजस्व संबंधी कार्यों के संचालन में बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा आम नागरिकों के राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रशासनिक व्यवस्था को गति मिलेगी।