22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Ambikapur News: अंबिकापुर शहर के बाबूपारा में किराना दुकान संचालक आए दिन दुकान से हो रही चोरी से था परेशान, जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पड़ोस की महिला निकली चोर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 22 Nov 2026, 1:45 PM IST

Female thief captured in CCTV camera

Ambikapur Theft Video, दुकान के काउंटर से कई बार रुपए निकालने का सीसीटीवी फुटेज (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के बाबूपारा स्थित दुकान से रुपए चोरी का हैरान करने वाला मामला (Ambikapur Theft case) सामने आया है। चोरी करते पड़ोस की महिला पकड़ी गई है। दरअसल दुकान संचालक को शक होता था कि उसके काउंटर में रुपए कम हैं, लेकिन वह ज्यादा ध्यान नहीं देता था। जब काउंटर में लगातार रुपए कम मिलने लगे तो उसने सीसीटीवी फुटेज चेक किया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उसके होश उड़ गए। पड़ोस में ही रहने वाली महिला अलग-अलग दिनों में दुकान में आती थी और सामान निकलवाने के बहाने संचालक को दूसरी ओर भेजकर काउंटर से रुपए निकाल लेती थी। इसके कई फुटेज दुकानदार ने निकाले और मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। दुकानदार के अनुसार अब तक महिला करीब 1 लाख रुपए निकाल चुकी है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

अंबिकापुर के बाबूपारा निवासी प्रकाश किराना स्टोर्स के संचालक ने शॉप (Theft in grocery shop) से लगातार रुपए चोरी होने की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए बताया कि पड़ोस की महिला द्वारा आए दिन उसके दुकान से चोरी की जा रही थी। शुरु में तो उसे महिला पर शक नहीं हुआ था। दुकान के काउंटर में दिनभर की बिक्री की हुई रकम रखी रहती थी, लेकिन मिलान करने पर रुपए कम होते थे।

कई बार रुपए कम हुए तो उसने सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इसके बाद पड़ोस की महिला चोरी करती नजर आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि महिला जब भी दुकान में आती थी, वह दुकानदार को भीतर सामान लेने भेज देती थी, इसके बाद मौका पाकर वारदात को अंजाम देती थी।

Theft in shop: शाम को ही दुकान में आती थी महिला

दुकानदार ने जब सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) देखा तो पड़ोस की महिला चोर निकली। वह हर बार शाम को ही दुकान में आती थी और काउंटर से रुपए निकालकर चली जाती थी। उसे पता था कि दिनभर की बिक्री की गई रकम काउंटर में ही रहती है। मोटा हाथ मारने के चक्कर में वह शाम को ही दुकान पहुंचती थी। दुकान संचालक का कहना है कि दुकान से अब तक 1 लाख रुपए चोरी हो चुके हैं।