20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Surguja Paddy Seized: 52 क्विंटल धान लेकर पहुंचा था किसान, तहसीलदार ने देखते ही कहा- पूरा जब्त कर लो

Surguja Paddy Seized: 52 क्विंटल धान लेकर पहुंचा था किसान, तहसीलदार ने देखते ही कहा- पूरा जब्त कर लो

Paddy Seized: समिति प्रबंधक की सतर्कता से पकड़ा गया धान, तहसीलदार को किया फोन, तहसीलदार ने किसान का रकबा भी समर्पण कराया, अब नहीं बेच पाएगा धान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 Nov 2026, 7:37 PM IST

Paddy procurement centre Lakhanpur

Surguja Paddy Seized, तहसीलदार ने जब्त किया धान (Photo- Patrika)

लखनपुर। धान खरीदी शुरु होने के साथ ही गड़बड़ी भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लखनपुर धान उपार्जन केंद्र (Paddy Procurement Centre) में एक किसान 52 क्विंटल पुराना धान बिक्री करने पहुंचा था। जब समिति प्रबंधक ने देखा तो तत्काल तहसीलदार अमन चतुर्वेदी को फोन किया। सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसान के 52 क्विंटल, कुल 138 बोरी धान जब्त करने का आदेश दिया। धान जब्त करने के बाद समिति के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं किसान से उसका रकबा भी समर्पण कराया गया, ऐसे में वह इस साल धान की बिक्री नहीं कर पाएगा।

दरअसल 20 नवंबर को लखनपुर स्थित धान उपार्जन केंद्र में देवमती साहू पति बनवारी साहू के नाम से 52 क्विंटल धान बिक्री हेतु टोकन कटा था। देवमती साहू के पुत्र विजय कुमार साहू द्वारा खरीदी केंद्र में धान बिक्री हेतु लाया गया था। समिति प्रबंधक चंद्र प्रताप सिंह और समिति प्रभारी शमीम खान की सतर्कता से जांच के दौरान किसान द्वारा लाया गया 52 क्विंटल धान पुराना पाया गया।

इसकी सूचना तत्काल तहसीलदार को दी गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पंचनामा तैयार कर 52 क्विंटल 138 बोरी धान जब्त कर रकबा समर्पण कराते हुए धान को समिति प्रबंधक को सुपुर्द किया गया है। साथ ही तहसीलदार ने समिति प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि कोई भी किसान समिति में पुराना धान लाता है तो जब्त (Paddy seized in Procurement Centre) करने की कार्रवाई करें।

अवैध रूप से भंडारित 658 क्विंटल धान जब्त

इधर खाद्य विभाग व मंडी की संयुक्त टीम ने शहर के 4 प्रतिष्ठानों में छापामार कार्रवाई कर 658 क्विंटल धान जब्त किया है। बता दें कि इन दिनों धान खरीदी का कार्य चल रहा है। इस दौरान अवैध धान भंडारण व खरीदी का कार्य होने की आशंका है। नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित की गई है। इसी क्रम में खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त जांच दल द्वारा अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ स्थित विभिन्न ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों में जांच की गई। जांच के दौरान कुल 658 क्विंटल धान जब्त किया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Surguja Collector: कलेक्टर ने जांच के दिए हैं आदेश

इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त जांच दल द्वारा यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान शहर के श्रीगढ़ स्थित कृष्णा ट्रेडिंग से 160 क्विंटल, महामाया ट्रेडिंग श्रीगढ़ से 158 क्विंटल, आदर्श ट्रेडिंग श्रीगढ़ से 140 क्विंटल तथा जेके ट्रेडिंग श्रीगढ़ से 200 क्विंटल धान जब्त किया गया।

इस प्रकार चारों प्रतिष्ठानों से कुल 658 क्विंटल धान जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य (Paddy support prize) पर धान खरीदी के दौरान अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं व्यापार पर नियंत्रण रखने के लिए विभागीय टीम द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।