20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Kabra Elephant: बेडिय़ों में जकड़ा गया था कबरा कान हाथी, किया गया आजाद, वाइल्ड लाइफ की टीम रख रही नजर

Kabra Elephant: बेडिय़ों में जकड़ा गया था कबरा कान हाथी, किया गया आजाद, वाइल्ड लाइफ की टीम रख रही नजर

Kabra Elephant Rescue: कबरा कान हाथी अभी भी रामगढ़ पहाड़ी के पास है मौजूद, रेडियो कॉलर लगने के बाद पल-पल की मिल रही लोकेशन, दिनभर में नहीं हुआ मूवमेंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 Nov 2026, 1:15 PM IST

Kabra Elephant rescue in Surguja

Kabra Elephant, बेडिय़ों से आजाद हुआ कबरा हाथी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के बलरामपुर, सूरजपुर व सरगुजा जिले में 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी (Kabra ear elephant) को वन विभाग की टीम ने 18 नवंबर को ट्रैंकुलाइज किया था। बेहोशी की हालत में आने के बाद उसे बेडिय़ों में जकडक़र हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो कॉलर लगाया गया था। बेडिय़ों में जकड़े हालत में उसे जंगल में छोड़ दिया गया था, लेकिन वह ज्यादा मूवमेंट नहीं कर पाया था। वाइल्ड लाइफ की टीम उसकी निगरानी में जुटी हुई थी। वह उसके व्यवहार पर अध्ययन कर रही है। इसी बीच दूसरे दिन 19 नवंबर को उसे बेडिय़ों से आजाद कर दिया गया। फिलहाल कबरा हाथी रामगढ़ पहाड़ी के पास ही घूम रहा है।

कबरा कान हाथी सूरजपुर जिले से निकलकर 12 नवंबर को सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में प्रवेश किया था। उसके इस दौरान उसने एक महिला की जहां जान ले ली थी, वहीं हमले (Elephant attack) में एक महिला का पैर टूट गया था। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे ट्रैंकुलाइज करने में जुट गई थी। इस बीच कबरा हाथी 17 हाथियों के झुंड में शामिल हो गया था। वह दल के साथ लगातार अपना लोकेशन बदलता रहा।

दल के साथ होने की वजह से वन विभाग की टीम को उसे ट्रैंकुलाइज करने में परेशानी हो रही थी। 5 दिन तक वन विभाग की टीम उसका रेस्क्यू नहीं कर सका था। इसी बीच 6वें दिन 18 नवंबर को कुमकी हाथियों (Kumki elephants) तीरथ राम और दुर्योधन की मदद से वन विशेषज्ञों की टीम ने दोपहर 12.30 बजे उसे रामगढ़ पहाड़ी के नीचे ट्रैंकुलाइज किया था। जब वह बेहोशी की हालत में आने लगा तो उसे बेडिय़ों में बांधा गया और रेडियो कॉलर पहनाया गया था।

Elephnats in Surguja: वाइल्ड लाइफ की निगरानी में कबरा

रेडियो कॉलर पहनाए जाने के बाद उसे पहले दिन बेडिय़ों में जकडक़र जंगल में छोड़ा गया था। इस दौरान वाइल्ड लाइफ की टीम 3 दिन तक उसके व्यवहार पर नजर रखने की बात कही थी। इसी बीच ट्रैंकुलाइज (Kabra elephant tranquilize) किए जाने के दूसरे दिन ही उसे बेडिय़ों से आजाद कर दिया गया। फिलहाल हाथी रामगढ़ पहाड़ी पर छोटे तुर्रा की खाई में रहा।

दिनभर उसका कोई मूवमेंट देखने को नहीं मिला। इधर वाइल्ड लाइफ की टीम को रेडियो कॉलर के जरिए उसकी पल-पल की तो लोकेशन मिल ही रही है। साथ ही ड्रोन के जरिए भी नजर रखी जा रही है। जब तक हाथी पहाड़ी से नीचे की ओर नहीं आ जाता, तब तक आगे का निर्णय नहीं लिया जाएगा।