17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur fraud case: एक्सिस बैंक और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी से पति-पत्नी ने लिया था लोन, ब्याज बढऩे पर परिचित ने सेटलमेंट कराने का दिया था झांसा, पुलिस ने दर्ज किया अपराध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 17 Nov 2026, 6:47 PM IST

Fraud with husband-wife in the name of loan close

Ambikapur Fraud, गांधीनगर थाना, जहां दर्ज किया गया अपराध (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। बैंक और फाइनेंस कंपनी का लोन क्लोज कराने का झांसा देकर एक युवक ने सरकारी कर्मचारी दंपती से 6 लाख 10 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी (Fraud in Ambikapur) ने रकम लेने के बाद दोनों लोन सेटल होने की बात कही, लेकिन बैंक और फाइनेंस कंपनी में पैसे जमा नहीं किए। न ही उसने दंपती को कोई रसीद दी। जब लोन की किस्त पटाने उनके पास फोन आया तो उन्होंने उससे पूछताछ की। इस पर वह बहाने बनाता रहा। अंत में महिला की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांधीनगर पुलिस ने बताया कि शहर के पटपरिया निवासी शकुंतला टोप्पो ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति इग्नासियुस टोप्पो ने वर्ष 2023 में एक्सिस बैंक से 5.50 लाख और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी (Finance Company) से 7.64 लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया था। लोन की पूरी किस्तें जमा नहीं होने से ब्याज बढ़ रहा था।

इसी दौरान पति के परिचित प्रतीक ठाकुर ने 13 मार्च 2025 को उनके घर पहुंचकर दोनों लोन की रकम जमा कराने का भरोसा दिया। पुरानी पहचान के कारण दंपती ने उस पर विश्वास कर लिया और उसी दिन 2 लाख रुपए नकद दे दिए। इसके बाद 7 जुलाई 2025 तक किश्तों में 4.10 लाख रुपए ऑनलाइन और चेक के माध्यम से दिए। इस तरह आरोपी को कुल 6.10 लाख रुपए सौंपे गए।

सेटलमेंट की बात कही, लेकिन नहीं दी रसीद

रकम लेने के बाद प्रतीक ठाकुर ने दोनों वित्तीय संस्थानों का लोन सेटल होने की बात कही, लेकिन कोई रसीद नहीं दी। दंपती के पूछने पर वह लगातार बहाने बनाता रहा। कुछ दिन पहले चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी से इग्नासियुस टोप्पो के पास लोन की बकाया राशि जमा करने के लिए फोन आया। इसके बाद दंपती को ठगी का अहसास हुआ। आरोपी से संपर्क करने पर उसने जल्द लोन क्लियर कराने का आश्वासन दिया, लेकिन रकम जमा नहीं की।

Fraud to loan close: थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

ठगी का शिकार हो चुकी महिला शकुंतला टोप्पो आयुष विभाग में सक्ती जिले में पदस्थ हैं, जबकि उसके पति पंचायत सचिव हैं। परिचित युवक के झांसे में आकर इतनी बड़ी रकम गवां चुकी महिला ने अंतत: गांधीनगर थाने (Gandhinagar Police Station) में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।