जनपद सदस्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र झारिया सहित किसानों ने कहा कि जब धान खरीदी शुरू हो चुकी है, तब भी किसान असमंजस में हैं कि आखिर उन्हें किस उपार्जन केंद्र में पंजीयन कराकर धान बेचना है। यदि समय रहते केंद्र को लेकर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया तो किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। किसानों ने धान खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि (Registration last date) बढ़ाने की मांग भी की, ताकि प्रभावित किसान अपना पंजीयन करा सकें। चक्काजाम के बाद किसानों ने नायब तहसीलदार सर्वेश पटेल को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।