उसे विभिन्न धाराओं में 5 वर्ष, 10 वर्ष और तीन-तीन माह के सश्रम कारावास के साथ अर्थदंड की सजा मिली थी। अर्थदंड जमा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास का भी प्रावधान था। वह केंद्रीय जेल अंबिकापुर (Central Jail Ambikapur) में सजा काट रहा था। मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेश पर उसे 30 सितंबर 2026 को 14 दिन की अस्थायी मुक्ति पर रिहा किया गया था।