Ambikapur Incidnet: सरगुजा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लीचीरमा में पति-पत्नी की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। पत्नी के जहर सेवन के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 16 नवंबर को पत्नी सुखमनिया ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी था।