28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Surajpur / Human Trafficking: सूरजपुर की महिला नाबालिग लडक़ी को ले गई साथ, फिर मध्यप्रदेश के शैतान को 60 हजार में बेचा

Human Trafficking: सूरजपुर की महिला नाबालिग लडक़ी को ले गई साथ, फिर मध्यप्रदेश के शैतान को 60 हजार में बेचा

Surajpur Human Trafficking: नाबालिग की मां ने महिला के खिलाफ थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपी महिला समेत खरीद-बिक्री में शामिल 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 28 Nov 2026, 8:52 PM IST

Human trafficking in Surajpur

Human Trafficking, पुलिस गिरफ्त में आरोपी (Photo- Patrika)

सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस ने नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं उसकी खरीद-फरोख्त (Crime against Girl) से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। तकनीकी साक्ष्यों एवं विवेचना के आधार पर मध्यप्रदेश के सागर जिले से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सीमा नामक महिला ने नाबालिग को मध्यप्रदेश के सागर निवासी शैतान सिंह के हाथों 60 हजार रुपए में बेच दिया था। वहीं शैतान सिंह ने उसे अन्य आरोपियों को बेच दिया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी दिनांक 24 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे सीमा पति अशोक रजक के साथ अंबिकापुर जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन शाम करीब 6 बजे तक बालिका वापस नहीं लौटी। मामले में थाना सूरजपुर में धारा 137(2), 143(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला (Surajpur Crime) दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने अपहृत बालिका की खोजबीन तकनीकी आधार पर की गई।

इसमें पता चला कि बालिका को मध्यप्रदेश के जिला सागर अंतर्गत थाना जैसीनगर के ग्राम चकेरी में है। मामले में एसपी योगेश कुमार पटेल ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर अपहृत बालिका (Minor girl kidnapped) को बरामद करने तथा आरोपियों को पकडऩे मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया। इसके बाद पुलिस टीम मध्यप्रदेश में शैतान सिंह के घर ग्राम चकेरी पहुंची, जहां से अपहृत व बिक्री की गई बालिका को बरामद किया गया।

Human Traffickers arrested: ये 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में आरोपी शैतान सिंह पिता स्व. सीताराम सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी भापेल थाना मोतीनगर जिला सागर मध्यप्रदेश, कैलाश सिंह डांगी पिता स्व. भागवल सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी भापेल थाना मोतीनगर, सीमा सिंह उर्फ श्यामवती सिंह पति अशोक कुमार रजक उर्फ रघु उम्र 27 वर्ष निवासी जेलपारा सूरजपुर व शारदा मलिक पति भागीरथी मलिक उम्र 33 वर्ष निवासी गेल्हापानी थाना चिरमिरी वर्तमान पता 20 दफाई डोमनहिल थाना चिरमिरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों को जेल (Human traffickers sent jail) भेज दिया है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

पुलिस (Surajpur Police) की पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। मामले में बातचीत में प्रयुक्त 4 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक सीजी 29 एएच 8430, बिक्री रकम से शेष बचे 6 हजार बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रहलाद यादव, एएसआई देवनाथ चौधरी, कुसुमकांता लकड़ा, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा पैकरा, आरक्षक जितेन्द्र पटेल, रामनारायण सोनवानी, रविराज पाण्डेय, बृजलाल, महिला आरक्षक रौशनी सिंह व पद्मावती सक्रिय रहे।

महिला ने 60 हजार में बेचा

अपहृत बालिका ने पूछताछ में बताया कि सीमा सिंह द्वारा शैतान सिंह को 60 हजार रुपये में उसे बिक्री किया है। वहीं शैतान सिंह द्वारा कैलाश सिंह व 1 अन्य व्यक्ति को बिक्री (Minor girl sold) करना बताया गया। पूर्व में भी खुद को शारदा सिंह द्वारा शैतान सिंह को 80 हजार में बिक्री करना बताया गया, लेकिन रास्ते में अनूपपुर रेलवे स्टेशन से भाग जाने की जानकारी दी गई।