29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Surajpur / Surajpur Crime: दुकान का ताला तोडक़र ले उड़े 5 बाइक, फिर 50 हजार में कर दिया सौदा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Surajpur Crime: दुकान का ताला तोडक़र ले उड़े 5 बाइक, फिर 50 हजार में कर दिया सौदा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Surajpur Bike thief gang arrested: गैरेज से बाइक चोरी के मामले में फरार दो आरोपी की तलाश जारी, सुबह दुकान खोलने पहुंचा मालिक तो गायब थी 5 बाइक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Nov 2026, 6:29 PM IST

Bike thieves gang arrested

Surajpur crime, पुलिस गिरफ्त में आरोपी (Photo- Patrika)

विश्रामपुर। सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी पुलिस ने गैरेज का ताला तोडक़र 5 बाइक चोरी (Bike theft) के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5 पुरानी बाइक के करीब एक लाख रुपए के कलपुर्जे बरामद किए गए हैं। वहीं चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। मामले में 2 अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत करवां निवासी रहीम अंसारी दोपहिया वाहन मरम्मत का गैरेज संचालित करता है। उसने 28 नवंबर को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 नवंबर की रात वह अपने गैरेज में 8 पुरानी बाइक खड़ी कर ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान पहुंचने पर ताला टूटा मिला और अंदर रखी 5 बाइक गायब थीं।

रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइकों के पुर्जे खोलकर एक व्यक्ति उन्हें बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर लटोरी पुलिस (Latori Police) ने अंबिकापुर के ग्राम पंचायत डिगमा में दबिश देकर सुरेश साहनी को पकड़ा।

Bike theft gang: 50 हजार रुपए में किया था सौदा

पूछताछ में सुरेश ने बताया कि 27 नवंबर की सुबह रोहित निषाद और एक नाबालिग 5 पुरानी बाइक पिकअप में लोड कर उसके पास लाए थे। इनका सौदा 50 हजार रुपए में हुआ था तथा बिक्री के बाद रकम देने की बात तय हुई थी। मोटरसाइकिलें लेने के बाद उसने उनके सभी पुर्जे अलग-अलग कर बिक्री (Theft bike sold) की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने रोहित निषाद और विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ लिया।

पूछताछ में दोनों ने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर गैरेज से 5 बाइक चोरी कर सुरेश साहनी को बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के मामले में सुरेश के विरुद्ध धारा 317 (2) बीएनएस भी जोड़ी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलों के करीब 1 लाख रुपए के कलपुर्जे तथा परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त किया है।

ये आरोपी पकड़े गए

मामले में ग्राम पंचायत डिगमा निवासी 45 वर्षीय सुरेश साहनी और 21 वर्षीय रोहित निषाद को गिरफ्तार किया गया है। वहीं विधि से संघर्षरत बालक को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। चोरी में शामिल 2 अन्य आरोपियों (Bike thieves) की तलाश जारी है। कार्रवाई में लटोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी, रविशंकर किंडो, दिलेश्वर सिंह, आरक्षक विकास मिश्रा, शोभनाथ कुशवाहा, संतोष जायसवाल व भोला केरकेट्टा सक्रिय रहे।