29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police Transfer: सूरजपुर में 8 टीआई, 2 एसआई व 8 एएसआई समेत 73 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, जानें कौन कहां से कहां गया

Surajpur police transfer: सूरजपुर एसपी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला आदेश किया जारी, सभी को तत्काल रवानगी और आमद देने के निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Oct 2026, 4:46 PM IST

Surajpur Police transfer

Police transfer, सूरजपुर एसपी योगेश पटेल (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सूरजपुर एसपी योगेश पटेल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के विभिन्न थाने, चौकी और रक्षित केंद्र में पदस्थ 73 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर आदेश (Police transfer order) जारी किया है। इनमें 8 निरीक्षक, 2 एसआई, 8 एएएसआई के अलावा 55 प्रधान आरक्षक व आरक्षक शामिल हैं। एसपी ने सभी को तत्काल संबंधित थाने-चौकी में ज्वाइनिंग करने कहा है। जिन निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है, उनमें रंजीत प्रताप सिंह को रक्षित केंद्र से शिकायत शाखा प्रभारी, नंद किशोर गौतम को रक्षित केंद्र से रीडर टू एसपी, रमेश पटेल को थाना प्रभारी रामानुजनगर, सत्यनारायण देवांगन को थाना प्रभारी रमकोला, मिलन सिंह को थाना प्रभारी चांदनी, ढाल सिंह साहू को थाना प्रभारी जयनगर, रुपेश कुंतल एक्का को साइबर सेल प्रभारी व जावेद मियांदाद को डीसीबी/डीसीआरबी से प्रभारी डीसीबी/डीसीआरबी बनाया गया है।

इसी प्रकार एसआई अमित कुमार गुप्ता को थाना प्रभारी जयनगर से बसदेई चौकी प्रभारी व हीरालाल साहू को थाना प्रभारी रमकोला से सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ (SI Transfer) किया गया है। इसके अलावा जिन 8 एएसआई का ट्रांसफर हुआ है। उनमें अरुण गुप्ता को साइबर सेल सूरजपुर से चौकी प्रभारी करंजी, अमरेश सिंह को रक्षित केंद्र से साइबर सेल सूरजपुर, वरुण तिवारी को रक्षित केंद्र पेट्रोल पंप से थाना जयनगर,

पास्कल लकड़ा को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर, बबीता यादव को थाना बिश्रामपुर, राकेश यादव को थाना प्रतापपुर, हरिशंकर तिवारी को थाना बिश्रामपुर से थाना चंदौरा व सुनील भारती को चंदौरा थाने से भटगांव थाना शामिल हैं।

वहीं एसपी ने 6 प्रधान आरक्षकों का भी ट्रांसफर किया है। इनमें सुनील लकड़ा को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर, महेंद्र सिंह को झिलमिली से ओडग़ी, हंसराम कनेडिया को रक्षित केंद्र से रामानुजनगर, नवीन सिंह को रक्षित केंद्र से यातायात, आनंद सिंह को रक्षित केंद्र से सूरजपुर कोतवाली व ईश्वर सिंह को चौकी सलका से चौकी बसदेई शामिल हैं।

Constable transfer: इन 47 आरक्षकों का भी ट्रांसफर

एसपी ने 47 आरक्षकों का भी ट्रांसफर आदेश जारी किया है। इनमें ममता केरकेट्टा रक्षित केंद्र से सूरजपुर कोतवाली, अंजना एक्का को बसदेई चौकी, अर्जुन सिंह को कोतवाली, रामुराम भगत को बसदेई, नरेंद्र सिंह को कोतवाली, प्रमेंद्र सिंह को कुदरगढ़ चौकी से लाइन, चंदर साय राजवाड़े को रक्षित केंद्र से कोतवाली, सुधारण सिंह को रामानुजनगर से रक्षित केंद्र, झुमुक लाल को रक्षित केंद्र से कोतवाली, बालिक राम पैंकरा को मोहरसोप चौकी से रक्षित केंद्र, विकास सिंह को रक्षित केंद्र से कोतवाली शामिल हैं।

इसी प्रकार लच्छन सिंह को बसदेई से रक्षित केंद्र, अखिलेश पांडेय को बिश्रामपुर से कोतवाली, महेंद्र कुमार को रेवटी चौकी से रक्षित केंद्र, परमेश्वर राजवाड़े को रक्षित केंद्र से कोतवाली, महेश्वर सिंह टेकाम को चेंद्रा चौकी से रक्षित केंद्र, राजेश सिंह को रक्षित केंद्र से कोतवाली,धर्मजीत सिंह को रक्षित केंद्र सूरजपुर से कोतवाली, प्रह्लाद कुमार पैंकरा को प्रतापपुर से बिश्रामपुर व राजकुमार सिंह को रक्षित केंद्र से बसदेई चौकी शामिल हैं।

अन्य आरक्षकों की ये है सूची

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग