सूरजपुर के उमेश्वरपुर में महिला की जान लेने के बाद कबरा हाथी देर रात लक्ष्मीपुर से उदयपुर वनपरिक्षेत्र में पहुंच गया है। फिलहाल हाथी उदयपुर वन परिक्षेत्र के झिरमिटी के जंगल में है। गुरुवार को झिरमिटी निवासी 70 वर्षीय महिला चेंगटी को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। वृद्धा घर के पास बाड़ी में बैठी थी। वह चल फिर भी नहीं सकती थी। इस लिए वह भाग नहीं पाई।