डॉ. रोली तिवारी , सहायक प्राध्यापक मनोविज्ञान, रविवि के मुताबिक, बच्चों और युवाओं को केवल अपनी बात रखना ही नहीं, बल्कि धैर्यपूर्वक दूसरों को सुनना भी सिखाना जरूरी है। परिवार में खुली चर्चा, स्कूलों में संवाद कौशल और समाज में अलग विचारों का सम्मान इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सहिष्णुता का अर्थ किसी की हर बात से सहमत होना नहीं, बल्कि असहमत होने के बावजूद उसके विचारों और भावनाओं का सम्मान करना है। सहिष्णुता कमजोरी नहीं, बल्कि मानसिक परिपक्वता की पहचान है। एक स्वस्थ समाज वही है, जहां विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन सम्मान और संवाद की जगह बनी रहती है।