धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रत्येक केन्द्र में पेयजल, प्राथमिक उपचार पेटी, शौचालय, हेल्प डेस्क, प्रशासनिक भवन एवं किसानों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सहकारी समिति संघ के संरक्षक जय प्रकाश साहू ने बताया कि केंद्रों में किसानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।