Ration Distribution Problem: गरीब परिवारों को सस्ता खाद्यान्न उपलब्ध कराने की सार्वजनिक वितरण प्रणाली तकनीकी उलझन में फंसती नजर आ रही है। राशन वितरण का पोर्टल चालू है, दुकानें भी खुल रही हैं, लेकिन कई पात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड सॉफ्टवेयर में इनवेलिड बता रहे हैं। नतीजतन जिन परिवारों को हर महीने चावल, नमक और अन्य खाद्यान्न मिलना चाहिए, उन्हें दुकान पहुंचने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद सामने आ रही इस समस्या ने राशनकार्डधारियों की परेशानी बढ़ा दी है।