script14 मार्च 2019 गुरुवार का राशिफल : मीन, मकर, कुंभ, मेष और सिंह के लिए बना रहा बड़ा शुभ योग, जानिये क्या है आपका राशिफल | Aaj ka Rashifal 14 March 2019 thursday Horoscope aquarius zodiac sign | Patrika News
आगरा

14 मार्च 2019 गुरुवार का राशिफल : मीन, मकर, कुंभ, मेष और सिंह के लिए बना रहा बड़ा शुभ योग, जानिये क्या है आपका राशिफल

13 March 2019 Thursday Horoscope, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal, 14 मार्च 2019 गुरुवार का को मीन, मकर, कुंभ, मेष और सिंह के लिए बना रहा बड़ा शुभ योग, जानिए आज का राशिफल और क्या कहते हैं आपके सितारे।

आगराMar 14, 2019 / 02:52 pm

धीरेंद्र यादव

Rashifal

Rashifal

aries (मेष)

नया वाहन क्रय करने की जोखिम अभी न लें। नकारात्‍मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं। मेहमानों का आगमन हो सकता है। यात्रा शुभ।

taurus (वृष)

आज किए गए कार्य आपको ज्‍यादा लाभ दे सकते हैं। विरोधाभास के बावजूद आप आगे बढ़ते रहेंगे। युवाओं को कॅरियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। ऐशोआराम पर आप खुलकर खर्च करेंगे। यात्रा शुभ।

gemini (मिथुन)

अनावश्‍यक किसी पर विश्‍वास न करें। मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है। किसी शादी, पार्टी में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संतान संबंधी सुखद समाचार मिल सकता है।

cancer (कर्क)

आज आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आपकी उत्सुकता भी चरम पर रहेगी। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोग आपसे सहमत हो सकते हैं। बहुत से लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

leo (सिंह)

आध्‍यात्‍म व धार्मिक गतिविधियाें में समय दे पाएंगे। विपक्ष आपको तनाव दे सकता है। किसी संत का सानिध्‍य मिलेेगा। मित्र वर्ग का सहयोग कम मिलेगा। अधिकारी नाराज रहेंगे।


virgo (कन्या)
व्‍यापार में उतार चढ़ाव का दौर हो सकता है। विद्यार्थियों को अनुकूल परीक्षा परिणाम मिलेंगे। घर परिवार में प्‍यार व मान सम्‍मान मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। यात्रा सुखद रहेगी।


libra (तुला)
उच्‍च अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्‍न व संतुष्‍ट रहेंगे। दांपत्‍य जीवन में मधुरता रहेगी। समाज में मान सम्‍मान में बढ़ोतरी होगी। व्‍यापार में परिवर्तन लाभदायक होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।


Scorpio (वृश्चिक)
संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। किसी से उपहार मिल सकता है। आपका आकर्षण बढ़ेगा।


sagittarius (धनु)

पति पत्‍नी में आपसी सहयोग की भावन प्रबल होगी। भूमि भवन संबंधी काम पूरे होंंगे।बच्‍चों की ओर से सुखद समाचार प्रसन्‍नता देगा। मित्रों का सहयोग कम मिलेगा। उच्‍च अधिकारी आपके काम से प्रसन्‍न रहेंगे।
Capricorn (मकर)

सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। व्‍यापार में हानि हो सकती है। सहयोगी काम में व्‍यवधान पैदा करेंगे। किसी से वाद विवाद हो सकता है। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। खानपान संतुलित रखें।
Aquarius (कुंभ)

व्‍यापार में प्रगति होगी। कोई आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर सकता है। राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सम्‍मान करेंगे। रोजगार के अच्‍छे अवसर मिलेंगे। निवेश लाभदायक।


pisces (मीन)
जमीन जायदाद के संबंध में धोखा हाे सकता है। यात्रा आपके हित में होगी। नौकरी में तरक्‍की के साथ स्‍थानांतरण के योग हैं। आर्थिक हालात अच्‍छे रहेंगे।

Home / Agra / 14 मार्च 2019 गुरुवार का राशिफल : मीन, मकर, कुंभ, मेष और सिंह के लिए बना रहा बड़ा शुभ योग, जानिये क्या है आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो