script20 नवंबर 2018 दैनिक राशिफल: सिंह, कन्या और मकर राशि वालों पर होने वाली है हनुमान जी की कृपा, यहां देखें सभी राशियों का राशिफल | Aaj ka rashifal 20 November dainik horoscope aquarius zodiac sign | Patrika News
आगरा

20 नवंबर 2018 दैनिक राशिफल: सिंह, कन्या और मकर राशि वालों पर होने वाली है हनुमान जी की कृपा, यहां देखें सभी राशियों का राशिफल

20 नवंबर 2018 दैनिक राशिफल, Aaj Ka Rashifal, मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है और इस दिन सिंह, कन्या और मकर राशि वालों पर होने वाली है हनुमान जी की कृपा, यहां देखें सभी राशियों का राशिफल

आगराNov 20, 2018 / 12:10 pm

धीरेंद्र यादव

Rashifal 2019

Rashifal 2019

Aries (मेष)
पुरानी टेंशन खत्म हो सकती है। इससे आप पुराने काम निपटाने का मन बना सकते हैं। दोस्तों और और प्रेमीजनों से अपने मन की बात कहने के लिहाज से अच्छा दिन है। सामूहिक कामों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। इससे आपको फायदा हो सकता है। आज कम से कम समय में बहुत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे।
Taurus (वृष)
आप अपने करियर और पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश जरूर करें। मेहनत के दम पर आज आपका असर लोगों पर रहेगा। धन और परिवार के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके काम पूरे हो सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में जिस पहचान और सम्मान के लिए कोशिश करते आ रहे हैं, वह अब आपके बेहद नजदीक है। भौतिक सुख आपको मिल सकते हैं। दलाली का काम करने वालों को फायदा हो सकता है।
Gemini (मिथुन)
आज आप अपने कामकाज को मेनेज करने की कोशिश करें। आप हर काम मेहनत से निपटाने की कोशिश करेंगे। पूरे दिन आपके दिमाग में नए विचार आते रहेंगे। आप आगे बढ़ने की प्लानिंग करेंगे। पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है। आज आप जब तक सकारात्मक रहेंगे, आपके साथ भी सब सकारात्मक रहेगा। इसके लिए आपको धैर्य रखना होगा। खुद को शांत रखें।
cancer (कर्क)
आपको अपने कामकाज की वजह से सम्मान मिल सकता है। पार्टनर से मदद और फायदा दोनों मिलने के योग हैं। आपके रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आप जो भी फैसला करें सोच-विचार कर और अपने विवेक से करें। पहले सभी विकल्पों पर भी विचार कर लें। परिवार के लोगों से और दोस्तों से सलाह जरूर करें। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। घर-परिवार और ऑफिस में आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। जमीन से संबंधित व्यापार करने वालों को फायदा हो सकता है।
Leo (सिंह)
आज कोई खास काम आपको दिया जा सकता है। जिसमें आपको आनंद आएगा। जरूरी सूचनाएं भी आपको मिल सकती है। आप दूसरों को खुश करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपके मन में उदारता रहेगी। बहुत समय से कोई व्यक्ति आपको लगातार टालता आ रहा है तो आज आपका काम हो सकता है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। जिम्मेदारी की भावना के दम पर आपको सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में जीत हो सकती है। कोई पुराना लोन बाकी रहा हो तो आज वो चुका देंगे। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में अफसर आपसे खुश हो सकते हैं।
Virgo (कन्या)
आज आप खुद के काम से ही खुश हो सकते हैं। जहां तक हो सके, ऑफिस में बड़े लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। कुछ लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। समस्याओं का समाधान करने में आप सफल हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। कोई काम रुकेगा नहीं। लिखा-पढ़ी के कामों में फायदा होने का योग बन रहा है। आज आप हर मामले को अपने स्तर से निपटा लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को पद लाभ हो सकता है। आपकी ही कोई योजना चल जाएगी और आपको उससे फायदा होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। बिजनेस में फायदा होगा। दोस्तों से मुलाकात होगी।
Libra (तुला)
खुद पर भरोसा रखेंगे। आत्मविश्वास कम न होने दें। धैर्य जरूरी है। आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। लव लाइफ की बात करें तो किसी के साथ कमीटेड होने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोग विपरीत ***** वालों से अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से चला आ रहा एक झंझट खत्म होने से संतोष रहेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। समाचार मिलेगा।
Scorpio (वृश्चिक)
परिवार के साथ बिताया गया समय सबसे ज्यादा आनंद का रहेगा। आज बहुत से लोग आपकी बात मानेंगे। काम का जुनून आप पर हावी हो सकता हैं। ऑफिस में आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। परेशानियों से निपटने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। गरीब को वस्त्र दान करें। आपको आज अपने लोगों का सहयोग मिलेगा।
Sagittarius (धनु)
आज आपको हर काम शांति से निपटाना चाहिए। कामकाज में आगे बढ़ने के नए मौके आपको मिल सकते हैं। जिनमें आप रुचि दिखाएंगे। थोड़ा समय लें। शांति से विचार करें। नौकरी के मामलों में बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आप हर समस्या से आसानी निपट लेंगे। आज आप नई योजनाएं बना सकते हैं। उससे आपको फायदा होने के योग बन रहे हैं। छोटी कारोबारी यात्रा हो सकती है।
Capricorn (मकर)
किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे हो जाएंगे। आपके लिए दिन अच्छा है। बिगड़े हुए रिश्ते और काम में सुधार हो सकता है। आज आपके आसपास वालों के प्रति आपका व्यवहार भी अच्छा रहेगा। आज आप स्वतंत्रता से काम करेंगे। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं।
Aquarius (कुंभ)
आपको बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इनका फायदा आने वाले दिनों में हो सकता है। आपका आत्मविश्वास और आपकी उम्मीदें बढ़ी हुई रहेंगी। इससे आपको फायदा मिलेगा। कुछ बेहद व्यावहारिक फैसले भी आप कर सकते हैं।
Pisces (मीन)
कुछ गुप्त घटनाएं हो सकती हैं जो आपके फेवर में रहेगी। आप कोशिश करेंगे तो किए गए लगभग हर काम से आपको फायदा हो सकता है। आप चिंतन करेंगे और अचानक आपको किसी चीज का समाधान मिल सकता है। आप अपने काम में धैर्य और सकारात्मक नजरिया रखें। साथ के किसी व्यक्ति से आपको जरूरी मदद या सलाह मिल सकती है। दूसरों के साथ मिलकर काम करने के लिए बहुत अच्छा समय है। आप किसी को अपने विचार से सहमत कराने की कोशिश करते हैं, तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। मांगलिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700

Home / Agra / 20 नवंबर 2018 दैनिक राशिफल: सिंह, कन्या और मकर राशि वालों पर होने वाली है हनुमान जी की कृपा, यहां देखें सभी राशियों का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो