script21 नवंबर 2018 राशिफल : मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा बुधवार का दिन, धनलाभ का बना विशेष योग | Aaj ka rashifal 21 November dainik horoscope aquarius zodiac sign | Patrika News
आगरा

21 नवंबर 2018 राशिफल : मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा बुधवार का दिन, धनलाभ का बना विशेष योग

21 November 2018 Aaj Ka Rashifal, Today Daily Horoscope, २१ नवंबर २०१८ आज बुधवार का दिन मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशियों के लिए बेहद खास, धनलाभ का बना विशेष योग, जानिए सभी राशि का राशिफल।

आगराNov 21, 2018 / 02:12 pm

धीरेंद्र यादव

zodiac sign

zodiac sign

Aries (मेष)
आपके काम पूरे होंगे। फायदा मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार करने का सही समय है। जानकारी जुटाएं। आपको बिजनेस के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। आज आपको आगे बढ़कर लोगों से बातचीत करनी चाहिए और अपना नेटवर्क तैयार करें। धैर्य रखें। आपकी कल्पनाशीलता आपको बहुत कुछ नई चीजें सिखाएगी। किसी से सलाह करेंगे और उसकी बात भी आपको बहुत कुछ सिखा देगी। परिवार के किसी मामले से जुड़े फैसले भी निपट सकते हैं।
Taurus (वृष)
सितारे आपकी मदद करेंगे। कोई खास काम निपटाने के लिए समय ठीक है। अपने टारगेट पर ही आपका ध्यान होना चाहिए। आपकी दोस्ती किसी नए व्यक्ति से हो सकती है जो आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है। घर के बुजुर्गों की थोड़ी मदद भी करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों से किसी खास मामले में सलाह ले सकते हैं। आर्थिक समस्या सुलझ सकती है।
Gemini (मिथुन)
करियर में आगे बढ़ने के नए मौके सामने आ सकते हैं। आपकी योजनाओं को समर्थन मिलेगा। सम्मान, प्रतिष्ठा और हैसियत बढ़ाने की दिशा में आप सक्रिय हो सकते हैं। जो चीजें कारगर न हों उनको छोड़ते हुए आगे बढ़ जाएंगे। बिजनेस का कोई प्रस्ताव मिलता है, तो उसमें सफलता की संभावना बनेगी। बहुत से मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आज आपको सकारात्मक रहना चाहिए। प्रेमी के प्रति जिम्मेदारियां और बढ़ सकती हैं। आप शांत रहें। नए लोगों से आपकी मुलाकात सफल हो सकती है।
cancer (कर्क)
करियर में आपकी उम्मीदें और संभावनाएं अच्छी रहेंगी। जिस चीज के लिए काफी समय से कोशिश करते आ रहे थे, उसमें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आपके मन में जो नई और महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, उनके लिए तैयारियां शुरू कर दें। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहेंगे, तो बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। मेहनत कम और एकाग्रता ज्यादा रखनी होगी। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
Leo (सिंह)
दिनभर आपको शारीरिक और मानसिक फुर्ती रखनी चाहिए। प्रेमी या जीवनसाथी से संबंधों में गहराई बढ़ सकती है। कोई नया काम करने का मन भी आप बना सकते हैं या चलते काम को ही किसी नए तरीके से करने की कोशिश आप कर सकते हैं। इनकम को लेकर पुराना डर खत्म हो सकता है। बड़े भाई से मदद मिल सकती है। काम-धंधा बढ़ाने के लिए आपने मेहनत की है तो नतीजे भी आपके फेवर में होंगे।
Virgo (कन्या)
कुछ खास प्लानिंग पर काम हो सकता है और सफलता भी मिलेगी। एक काम खत्म होते ही दूसरे के लिए प्लानिंग शुरू कर देंगे। जल्दी ही आपको कुछ और अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। पैसों की समस्या का सामना कर रहे थे, तो राहत मिल सकती है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और सोचे हुए काम निपटाने में सफलता मिल सकती है। घर या ऑफिस में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।
Libra (तुला)
अपनी सोच सकारात्मक रखें। आज आप जितना सकारात्मक सोचेंगे, उतने सफल भी हो सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते आपके मिल सकते हैं। खुद पर भरोसा और धैर्य रखें। काम करने की ताकत और बातचीत भी बेहतर रहेगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिजनेस में कुछ अच्छा बदलाव करने का मन बन सकता है। कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से अच्छा हो सकता है।
Scorpio (वृश्चिक)
कुछ लोगों से आज आपको नई बात सीखने को मिलेगी। आप अपने मन की बात किसी खास इंसान से शेयर कर सकते हैं। रोमांस के अवसर आपको अचानक मिल सकते हैं। घर और ऑफिस में सफाई या कोई मरम्मत का काम भी शुरू हो सकता है। कुछ काम समय से निपट जाएंगे। जैसे-जैसे काम निपटाते जाएंगे आप खुश और तनावमुक्त होते जाएंगे। आपकी जिम्मेदारी भी कुछ बढ़ सकती है।
Sagittarius (धनु)
आपके मन में कई तरह की बातें एक साथ चलेंगी। दूसरों को भावनात्मक ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार की कोई अनबन या अनसुलझा मामला निपटाने में सफल रहेंगे। कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है, जिससे आपकी सोच बदल जाएगी। यह बदलाव आपके लिए शुभ रहेगा। आपके लिए दिन सकारात्मक हो सकता है। पैसों का फायदा और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा काम आपके नाम होने की संभावना है। प्रेम संबंध भी मजबूत हो सकते हैं।
Capricorn (मकर)
पुराने दोस्तों से मिलने का योग है। किसी काम में आपको मदद मिल सकती है। मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर लोगों से बातचीत का मौका मिल सकता है और आपको इसका फायदा भी होगा। रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। पुराने दोस्तों से बातें या मुलाकात हो सकती है। आपको अपने अनुभव या ज्ञान से तारीफ मिल सकती है। काम का बोझ भी कम हो जाएगा। पार्टनर से संबंध सुधरने लगेंगे। पार्टनर भी आपको पूरा समय देगा। अच्छा बोलकर आप अपना काम पूरा करवा लेंगे।
Aquarius (कुंभ)
नौकरी-धंधे की टेंशन खत्म हो सकती है। दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा आपकी ही राशि में है। एकाग्रता से काम लें। कोई उलझी हुई स्थिति हो, तो बातचीत करने से उसका समाधान मिलेगा। पैसों के मामलों में नए मौके मिल सकते हैं। कुछ कारणों से पुरानी बातें और यादें ताजा हो सकती हैं। महंगी चीजों की खरीददारी भी हो सकती है।
Pisces (मीन)
लोगों से मिलेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पद में बड़े किसी व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। आपका कॉन्फिडेंस भी अच्छा रहेगा। अपनी मर्जी से व्यवहार करेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम दिया जा सकता है, खुद को तैयार रखें। परिवार से पूरा सहयोग भी आपको मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान संतान और शिक्षा की तरफ रहेगा।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700

Home / Agra / 21 नवंबर 2018 राशिफल : मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा बुधवार का दिन, धनलाभ का बना विशेष योग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो