taurus (वृष)
आत्मविश्वास बढ़ेगा। योजनाओं के साथ-साथ आज आप कड़ी मेहनत करें, तो अच्छी सफलता मिल सकती है। धैर्य रखें। नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। दिन हंसी-खुशी से बीतेगा। अधूरे पड़े निजी काम निपट सकते हैं। कोई खास व्यक्ति आपकी बात सुनेगा और उसके हिसाब पर काम भी करेगा।
gemini (मिथुन)
धैर्य रखें। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज आप अपनी सेहत के साथ जिम्मेदारियों का भी पूरा ध्यान रखें। आप पर भावनाएं हावी हो सकती हैं। आपका उत्साह बढ़ सकता है। आप कॉन्फिडेंट भी रहेंगे। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ समझौते का मन बना कर चलना होगा। कोई बड़ी परेशानी आज खत्म हो सकती है। मकान, भूमि और प्लॉट खरीदने की कोशिश सफल हो सकती है। आपको फायदा मिलेगा।
cancer (कर्क)
आपका कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। पैसों के मामले में कोई नया प्रयोग करने की बात आपके दिमाग में आ सकती है। आप जोश में आकर पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। बिजनेस और साझेदारी के कामों में एक-एक कदम आगे बढ़ते जाएंगे। इनकम होगी और आपको कोई पद भी मिल सकता है।
leo (सिंह)
आज आपको विवाह प्रस्ताव मिल कते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में पॉजिटिव रहने से फायदा हो सकता है। मन पर नियंत्रण रखें। आज आप आक्रामक होने के बजाए शांति काम लें। मन की बेचैनी को शांत करने की कोशिश करेंगे। इस काम में किसी करीबी की मदद मिल सकती है।
virgo (कन्या)
नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को धैर्य रखना होगा। लेन-देन और निवेश का हिसाब कर लें। नई जगह पैसा लगाने की प्लानिंग हो सकती है। बिजनेस बढ़ाने या उसमें बदलाव करने का मन भी बन सकता है। बिजनेस पार्टनर से कामकाज में मदद मिलने के योग हैं।
libra (तुला)
बातचीत करने की आपकी कला से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सीधी बात कहना आपके लिए बेहतर रहेगा। नए कामकाज की प्लानिंग हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कोई प्रेम-प्रसंग भी शुरू हो सकता है। साझेदारी के कामों में हस्ताक्षर करने के पहले कागज ठीक से पढ़ लें।
Scorpio (वृश्चिक)
आसपास के लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। मकान या काम करने की जगह में बदलाव का भी मन बन सकता है। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना जरूरी है। कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। उनके साथ अच्छी बातचीत होने के योग हैं। परिवार और संतान को आपसे बहुत अपेक्षाएं रहेंगी। ज्यादातर समय मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में बीत सकता है।
sagittarius (धनु)
बहुत से लोग आपसे किसी काम के लिए उम्मीद रख सकते हैं। आप अपनी बात जितनी विनम्रता से रखेंगे, उतने ही सफल भी हो सकते हैं। साथ काम करने वालों में से किसी एक पर आज आपकी निर्भरता बहुत ज्यादा रहेगी। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। खुद के लिए समय निकालने की कोशिश करें। सभी काम बराबर चलते रहेंगे। समय पर मदद मिल सकती है।
capricorn (मकर)
आज आपको अपने ही विचारों को बारीकी से परखने की कोशिश करनी चाहिए। धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे, जिससे आप सफल हो जाएंगे। मन की बातें किसी से शेयर नहीं करेंगे। इससे आने वाले दिनों में फायदा होगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात सफल हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
Aquarius (कुंभ )
करियर में बदलाव करने पर आपको विचार करना होगा। आज बनने वाली योजना से आपको जल्दी ही अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। लोग आपका साथ देंगे। मकान खरीदने की इच्छा होगी और सही मकान खोज रहे हैं, तो आपकी तलाश भी पूरी हो सकती है। मकान-भूमि, प्लॉट संबंधी काम पूरे होंगे।
pisces (मीन)
बिजनेस में कुछ नया करने का मन बन सकता है। किसी व्यक्ति के साथ लंबी और काम की बातचीत हो सकती है। आप मीठा बोलकर किसी से ज्यादातर काम पूरे भी करवा सकते हैं। ग्रहों की चाल भी आपको यही सलाह दे रही है कि आप थोड़े शांत रहें। आपकी इनकम और खर्चे सामान्य रहेंगे। भाइयों का सहयोग भी मिलने के योग बन रहे हैं।
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700 UP Newsसे जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .. UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .