scriptआज का राशिफलः तुला राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर, जानिए कैसे रहेगा दिन | Aaj ka rashifal 3 September dainik horoscope aquarius zodiac sign date | Patrika News
आगरा

आज का राशिफलः तुला राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर, जानिए कैसे रहेगा दिन

आज है सोमवार। 3 सितम्बर, 2018। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा।

आगराSep 03, 2018 / 06:54 am

Bhanu Pratap

rashifal

rashifal

आज है सोमवार। 3 सितम्बर, 2018। जन्माष्टमी है आज। ग्रहों का हमारे जीवन और दैनिक क्रियाओं पर भारी प्रभाव पड़ता है। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। तुला राशि वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों के लिए धनलाभ का योग बन रहा है। मीन राशि के जातक अच्छा बिजनेस करेंगे। यहां पढ़िए आज आपके जीवन में क्या घटित होने वाला है। काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। क्या करें कि सफलता मिले।
Aries (मेष)
आपको जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे आप अच्छे से पूरा कर सकते हैं। आप शांति से काम करें। बेरोजगार हैं, तो हो सकता है, आपके लिए कुछ अच्छा हो। करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। निराशा खत्म हो सकती है। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। पैसों की बचत कर सकेंगे।

Taurus (वृष)
आपके विचार साफ रहेंगे। आपको सफलता मिल सकती है। आने वाले दिनों की किसी योजना के बारे में अधिकारियों से बातचीत हो सकती है। प्रेमी से मन की बात भी आप कह सकते हैं। रोमांस के मामले में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। परिवार से जुड़ी कोई खास खबर भी आपको मिल सकती है। किसी से मुलाकात और बातचीत करने के लिए दिन अच्छा है। कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है जिससे आपकी सोच बदल सकती है। यह बदलाव आपके लिए अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए बहुत सामान्य रहेगा।

Gemini (मिथुन)
चंद्रमा की स्थिति आपके लिए अच्छी रहेगी। दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है। आपके काम इन लोगों की ही मदद से पूरे हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग हैं। निवेश या पैसों से जुड़े कुछ रोचक मौके आपको मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते जाएंगे। योजना बनाने और फैसले करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। किसी बुद्धिमान या समझदार इंसान से आपको सही सलाह मिल सकती है। घर या ऑफिस में मरम्मत का मन बन सकता है। काम का बोझ थोड़ा धीरे-धीरे कम होगा। पार्टनर से संबंध सुधर जाएंगे।

Cancer (कर्क)
कामकाज निपटाने में सफलता मिल सकती है। खुद का ध्यान रखें। आज आप पुरानी बातें और चिंताएं भी दिमाग से निकाल देंगे, तो स्थितियां आपके लिए सहज हो सकती है। आज सामने आने वाले मौकों का फायदा मिल सकता है। रिश्तों में गहराई आ सकती है। दिन ठीक-ठाक रहेगा। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा सकते हैं।

Leo (सिंह)
काम पूरे हो जाएंगे। खुद को शांत रखें। ऑफिस में कामकाज के मामले में आप एक सम्मान जनक स्थिति में आ सकते हैं। कुछ परिणाम आपके फेवर में रहेंगे। थोड़े लंबे समय के लिहाज से विचार करें। आप कामकाज में एक्टिव रहेंगे। कोई नजदीकी व्यक्ति आपका हौसला बढ़ा सकता है। आपको मदद मिल सकती है।

Virgo (कन्या)
दिन भर प्रसन्नता और संतुष्टि रहेगी। आज आप कुछ ही लोगों पर भरोसा करेंगे, इस कारण नुकसान से बच सकते हैं। आज मेहनत भी बहुत रहेगी। निजी मामलों को लेकर कुछ लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। नकारात्मक विचार मन में नहीं आने दें। आप कहीं भी उलझने से खुद को बचाएं।
Janmashtami
Libra (तुला)
किए गए काम का फायदा आपको मिल सकता है। कोई भी काम शुरू करने से पहले शांत होकर विचार करना होगा। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। काम करने वाले साथियों से अच्छी सलाह मिल सकती है। प्रॉपर्टी के उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे। लोगों से मदद मिल सकती है। आपके मन में जो भी शिकायतें हैं, उन्हें आप खुद तक ही रखें। अपने काम पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बीतेगा। साथ के लोगों से पैसों की मदद मिल सकती है। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है।

Scorpio (वृश्चिक)
अच्छा दिन है। कामकाज अच्छी तरह और आसानी से निपटते जाएंगे। आप अपने किए गए कामों को लेकर जिम्मेदारी भी अच्छे से पूरी करेंगे। ऑफिस की दिक्कत या गलतफहमी निपटाते हुए स्थिति संभालने में आप सफल हो सकते हैं। आसपास के लोग आपकी मदद करेंगे। फैसले करने के लिए समय अच्छा है। पैसों के नजरिए से भी दिन आपके लिए बेहतर है। कुछ योजनाएं और काम जैसे चल रहे हैं, उन्हें वैसे ही चलने दें। बैंक का काम, बीमे और टैक्स के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। आपको छोटा-मोटा फायदा और थोड़ा बहुत धन लाभ भी हो सकता है। शांत रहें। नए लोगों से मुलाकात सफल रहेगी।

Sagittarius (धनु)
नौकरी से संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य भाव में रहेगा। थोड़ी-सी कोशिश से आप आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी और करियर में कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। धनु राशि वाले लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी को अचानक किसी निवेश का फायदा हो सकता है। पुराने लोगों के बारे में बातें हो सकती हैं। किसी की सेवा या मेजबानी करने के भी योग बन रहे हैं।

Capricorn (मकर)
समाज में जान-पहचान और अच्छी इमेज बनाने की कोशिश करेंगे। निजी जीवन में अच्छे बदलाव लाने की सफल कोशिश हो सकती है। आपकी इच्छा के अनुरूप कुछ काम हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या दोस्त की मदद से आपके काम पूरे होने के योग हैं। किसी अच्छी खबर का इंतजार भी आपको रहेगा। कुछ नए और महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का प्लान बन सकता है। नए लोगों से प्लानिंग होगी।

Aquarius (कुंभ)
अपने मूड और स्वभाव पर कंट्रोल रखें। अपोजिट जेंडर की ओर अट्रैक्ट होंगे। आज आप एक्टिव रहेंगे। बड़ा फैसला लेने से पहले सारे विकल्पों पर विचार कर लें। जहां तक हो सके, शांत रहें। समय का आनंद लेने की कोशिश करें। समय पहले से थोड़ा ठीक रहेगा। परिचित लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। लोग अपनी परेशानियां भी आपसे शेयर कर सकते हैं।

Pisces (मीन)
आपके लिए दिन महत्वपूर्ण है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से संबंध अच्छे हो जाएंगे। आपकी बहुत सी परेशानियों का समाधान हो सकता है। दिनचर्या सहज और सरल रहेगी। जो अवसर आपको पहले नहीं मिल सका था, वह किसी की मदद से मिल जाएगा। भाइयों या पड़ोसियों से ज्यादा जुड़ाव भी आपको महसूस होगा। मेहनत से सकारात्मक नतीजे आपको मिल सकते हैं। आपका बिजनेस भी अच्छा चलेगा। आज होने वाली आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। बिजनेस में भी बदलाव का मन बन सकता है।
आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा

संजय प्लेस, आगरा

मोबाइलः 9219615700

Home / Agra / आज का राशिफलः तुला राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर, जानिए कैसे रहेगा दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो