scriptग्रहों की चाल में होने वाला ये बड़ा परिवर्तन बदल देगा इन राशिवालों की किस्मत, जानिये सभी राशि का राशिफल | Aaj ka rashifal 9 January dainik horoscope aquarius zodiac sign | Patrika News
आगरा

ग्रहों की चाल में होने वाला ये बड़ा परिवर्तन बदल देगा इन राशिवालों की किस्मत, जानिये सभी राशि का राशिफल

9 January का राशिफल, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे।

आगराJan 08, 2019 / 08:38 pm

धीरेंद्र यादव

saharanpur

rashifal

Aries (मेष)
कारोबारी मामले में आपको अच्‍छा परिणाम मिलेगा। दूसरों की मदद करना भारी पड़ सकता है। संतान की उच्‍च शिक्षा के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। सहकर्मी कार्य में सहयोग करेंगे। यात्रा से लाभ।


taurus (वृष)

कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में हाे सकते हैं। अधिकारियों की डांट सुननी पड़ सकती है। व्‍यावसायिक निर्णय बड़ों की सलाह लेकर करें। वित्‍तीय पक्ष बेहतर रहेगा। खानपान में सावधानी बरतें।
gemini (मिथुन)
संतान को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। सामाजिक प्रतिष्‍ठा में बढ़ोतरी होगी। मित्रों के बीच हुई गलतफहमी का निराकरण होगा। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। किसी से उपहार मिल सकता है।


cancer (कर्क)
कला व साहित्‍य के प्रति रुचि बढ़ेगी। कामकाज के विस्‍तार की योजना बनाएंगे। कोई महत्‍वपूर्ण काम आज न करें। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। पति पत्‍नी के बीच सामंजस्‍य बना रहेगा।

leo (सिंह)
साझेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। कार्यों में रुकावट से मन परेशान व बेचैन हो सकता है।परिवार के साथ अधिक समय व्‍यतीत करेंगे। पिता का प्रेम व सहयोग मिलेगा। रुका धन मिलेगा।

virgo (कन्या)
किसी महिला को लेकर चिंतित हो सकते हैं। गुप्‍त शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्‍टा करेंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्‍य रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।


libra (तुला)
व्‍यापार की शुरुआत और नौकरी के प्रयास करने के लिए दिन उत्‍तम है। पारिवारिक रिश्‍तों में प्रगाढ़ता अाएगी। शैक्षणिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में अच्‍छा मन लगेगा। सेहत उत्‍तम।

scorpio (वृश्चिक)
कामकाज में अत्‍यधिक व्‍यस्‍तता रहेगी। कोई महिला मित्र आपको अच्‍छा सहयोग प्रदान कर सकती है। किसी भी दस्‍तावेज पर बिना पढ़े हस्‍ताक्षर न करें। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। यात्रा टालें।

sagittarius (धनु)
यात्राएं सार्थक व धनप्रद साबित हो सकती हैं। किसी प्रिय वस्‍तु के गुम जहो जाने से मन दुखी रहेगा। शैक्षणिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। खानपान का शौक रहेगा।

Capricorn (मकर)
परिवार में सुख शांति व प्रसन्‍नता का भाव रहेगा। धनदायक प्रयत्‍नों में सफलता मिलेगी। प्रेमियों का एकदूसरे से प्रेम बढ़ेगा। व्‍यवसाय व नौकरी में सामान्‍य रहेंगे। भूमि, भवन क्रय करने मन बनेगा।

Aquarius (कुंभ)
ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। उच्‍च अधिकारी कार्य में सहयोग करेंगे। वित्‍तीय पक्ष अच्‍छा रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है।


pisces (मीन)
माता के प्रति विशेष स्‍नेह रहेगा। परिवार के प्रति अपनी जिम्‍मेदारियों को अच्‍छी तरह निभाएंगे। प्रेम का इजहार करने के‍ लिए दिन शुभ है। वित्‍तीय पक्ष बेहतर रहेगा। व्‍यावसायिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध हो सकती है।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700

Home / Agra / ग्रहों की चाल में होने वाला ये बड़ा परिवर्तन बदल देगा इन राशिवालों की किस्मत, जानिये सभी राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो