29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OTT Movies: चुनावी माहौल में ओटीटी पर देखें ये 10 पॉलिटिकल फिल्में, सस्पेंस देख दिमाग जाएगा घूम

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) की वजह से हर तरफ चुनावी और राजनीतिक बातें हो रही हैं। ऐसे में आज हम आपको राजनीति पर आधारित 10 ऐसी फिल्में और वेब सीरीज (Political Based Movies on OTT Platform) की लिस्ट बताने वाले हैं, जिन्हें देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 27 Apr 2024, 7:44 AM IST

ott movies based on politics lok sabha elections 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच ओटीटी पर देखने लायक 10 पॉलिटिकल फिल्मों की लिस्ट

चुनावी माहौल में आप घर पर बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर राजनीति पर आधारित कई फिल्में और सीरिज देखकर एन्जॉय कर सकते हैं। इन फिल्मों और वेब सीरीज से राजनीति के गलियारों के किस्से और सस्पेंस देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। आइए आपको राजनीति पर आधारित 10 फिल्में और वेब सीरीज (Movies and Web Series Based On Politics) की लिस्ट बताते हैं।

सरकार (Sarkar)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर फिल्म 'सरकार' डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) पर मौजूद है। यह फिल्म राजनीतिक ड्रामा से भरपूर है। इसमें एक बेटे की कहानी है, जो अपने राजनेता पिता की विरासत को आगे बढ़ाता है।

मैं अटल हूं (Main Atal Hoon)

'मैं अटल हूं' मूवी अटल बिहारी बाजपेयी पर आधारित फिल्म है। इस राजनीतिक फिल्म को आप जी 5 (Zee5) पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘आश्रम 4’ का वीडियो आया सामने, इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज

आरक्षण (Aarakshan)

'आरक्षण' मूवी एक सामाजिक-राजनीतिक ड्रामा है। यह शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी आरक्षण पर आधारित फिल्म है। इसे आप जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर देख सकते हैं।

महारानी (Maharani)

हुमा कुरैशी की वेब सीरीज 'महारानी' बिहार की राजनीति को दिखाती है। इस सीरीज के अभी तक तीन पार्ट आ चुके हैं। आप इन्हें सोनी लिव (Sony LIV) पर देख सकते हैं।

मिर्जापुर (Mirzapur)

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के अभी तक दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और इस साल 'मिर्जापुर सीजन 3' भी जून या जुलाई में रिलीज हो जाएगा। इसमें आपको मिर्जापुर की सियासत और गैंग्स के बीच की लड़ाई देखने को मिलेगी। इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो (Mirzapur Series on Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पकड़ी गई Alia Bhatt की चोरी, तोते की तरह कॉपी किया Rihanna का बयान

मद्रास कैफे (Madras Cafe)

जॉन अब्राहम की 'मद्रास कैफे' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। IMDb पर इसे 7.6 रेटिंग मिली है। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

आर्टिकल 370 (Article 370)

'आर्टिकल 370' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर मूवी है, जिसमें यामी गौतम लीड रोल में हैं। ये फिल्म आज ही नेटफ्लिक्स (Article 370 on Netflix) पर रिलीज हुई है।

राजनीति (Raajneeti)

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की मूवी 'राजनीति' भी इस चुनावी माहौल में देखने के लिए बेस्ट मूवी है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद है।

युवा (Yuva)

'युवा' मूवी में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय हैं। यह फिल्म एक छात्र नेता की कहानी बताती है, जो रिश्वत लेने से इंकार कर देता है और फिर उसके पीछे दुश्मन लग जाते हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

नायक: द रियल हीरो (Nayak: The Real Hero)

अनिल कपूर की 'नायक: द रियल हीरो' यूट्यूब (Youtube) पर मौजूद है। यह फिल्म एक आम आदमी के बारे में है, जो एक दिन के लिए पीएम बनता है।