
राधिका आप्टे ने अपकमिंग सीरीज अक्का पर किया खुलासा। (फोटो सोर्स: instagram- radhikaofficial)
Radhika Apte Akka Look Zeenat Aman Connection: एक्ट्रेस राधिका आप्टे की 'अक्का' दक्षिण भारत की एक काल्पनिक दुनिया पर आधारित एक पीरियड क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी भवानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वहां राज करती है। बता दें कि इस सीरीज में राधिका आप्टे भवानी की दुश्मन 'रुद्रा' का किरदार निभा रही हैं, जो एक बेरहम बागी है और जिसकी नजर भवानी की जमीन और विरासत पर है।
हाल ही में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में राधिका आप्टे ने बताया, "जब मैं अपने कॉस्ट्यूम और हेयरस्टाइल पर काम कर रही थी, तो मैंने जीनत अमान के बाल, उनके फ्रिंज और बाकी चीजों को देखा। और हमने उनके उस लुक को एक किरदार के कॉस्ट्यूम और हेयरस्टाइल के लिए एक रेफरेंस के तौर पर देखा।" एक्ट्रेस ने आगे कहा, "हमने जो कपड़े चुने और मैंने जो विग पहनी है, वह सब उस दौर की याद दिलाते हैं। क्योंकि मेरा किरदार भी बॉम्बे से है, इसलिए कुछ रेफरेंस जीनत अमान के ऑन-स्क्रीन किरदारों से लिए गए हैं।"
अक्का' के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि सीरीज में मेरे किरदार की दुनिया में महिलाओं का दबदबा है और यही वजह थी जो मैंने इसके लिए हामी भरी थी। इस सीरीज में सत्ता, विरासत, वफादारी, परिवार और बदले की कहानी दिखाई गई है। इसे धर्मराज शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है।
उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह पूरी तरह से एक काल्पनिक दुनिया है, लेकिन इसे बहुत बारीकी से बनाने के लिए काफी मेहनत की गई है। कागज पर यह सीरीज और भी लंबी थी, सिर्फ पांच एपिसोड की नहीं। उन्होंने काफी रिसर्च की है और हर चीज को बहुत अच्छे से समझा है। इसलिए, यह बिल्कुल असली लगती है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है।"
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "इसमें हर चीज को एक खास स्टाइल के साथ पेश किया गया है, जो मुझे बहुत दिलचस्प लगा। और भले ही यह महिलाओं पर केंद्रित कहानी है, लेकिन इसे एक गैंगस्टर ड्रामा के रूप में पेश करने में कोई समझौता नहीं किया गया है। यह उन गैंगस्टर्स की कहानी है जिनके पास सत्ता है, और यह उनकी विरासत के बारे में है, वो अपनी विरासत को बचाने के लिए क्या-क्या करते हैं और इसका क्या मतलब है।"
एक्ट्रेस ने कहा कि आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसे जाने-माने स्टार्स के पास बॉक्स ऑफिस पर वह पकड़ है जिससे प्रोड्यूसर्स को थिएटर में फिल्मों को रिलीज करने का भरोसा मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी अच्छी बनी फिल्म भी पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बावजूद कमर्शियली स्ट्रगल कर सकती है, जिससे इंडस्ट्री में महिला प्रधान फिल्मों को लगातार आने वाली चुनौतियों का पता चलता है।
राधिका आप्टे का मानना है कि एक अच्छे इंसान का किरदार निभाने के बजाय, नैतिक रूप से जटिल (moral complexity वाले) किरदार को निभाना कहीं ज़्यादा "दिलचस्प" होता है। "एक बहुत अच्छे इंसान का किरदार निभाने के मुकाबले, यह कहीं ज़्यादा दिलचस्प है। इस शो की सबसे मज़ेदार बात यह है कि भवानी मुख्य किरदार है और अपनी विरासत को बचाने के लिए वह कुछ भी कर सकती है। इसलिए, वह बिल्कुल भी 'बहुत अच्छी' या 'सीधी-सादी' नहीं है। और, रुद्र का भी अपना एक मिशन है," उन्होंने कहा।
राधिका आप्टे OTT प्लेटफॉर्म्स पर बहुत काम किया है, जिनमें 'पार्च्ड', 'लस्ट स्टोरीज 3', 'साली मोहब्बत', 'मिसेज अंडरकवर', 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' जैसी फिल्में और 'सेक्रेड गेम्स' और 'घूल' जैसे OTT शो शामिल हैं।
बता दें कि यश राज फिल्म्स एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, 'अक्का' का प्रीमियर 30 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा।
Updated on:
28 Oct 2026, 1:05 PM IST
Published on:
28 Oct 2026, 12:54 PM IST
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.