26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘किसी के चरित्र पर टिप्पणी करना मेरा काम नहीं’, लव गिल पर विवादित टिप्पणी के बाद काश्वी का बड़ा बयान

Kaashvi Hiranandani Post: 'बिग बॉस 20' में लव गिल के चरित्र पर सवाल उठाने और विवादों में घिरने के बाद काश्वी हीरानंदानी ने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है। उन्होंने पोस्ट किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 26 Oct 2026, 1:42 PM IST

ScoutOP Girlfriend Kaashvi Hiranandani Clarifies and apologies to Love Gill after character assassination

स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने लव गिल पर विवादित टिप्पणी के बाद मांगी माफी (Photo Source- Instagram/JioHotstar)

Kaashvi Hiranandani Clarifies Love Gill character assassination: फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में हर दिन नए विवाद और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। शो के नए एपिसोड्स में कंटेस्टेंट स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के बीच की नजदीकियों को लेकर काफी हंगामा देखने को मिला था। इस पूरे विवाद के केंद्र में रहीं स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी (Kaashvi Hiranandani) ने अब अपने बयानों पर सफाई दी है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए माफी मांगी है। काश्वी पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने शो के दौरान लव गिल के चरित्र और उनकी नियत पर गंभीर सवाल उठाए थे, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।

"मेरा इरादा सिर्फ स्काउट को जवाबदेह ठहराना था"- काश्वी हीरानंदानी

अपने ऊपर उठ रहे सवालों और चौतरफा आलोचना के बाद काश्वी ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। काश्वी ने अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने साफ किया कि उनका मुख्य उद्देश्य केवल अपने पार्टनर स्काउट से बात करना, उसकी गलतियों को सामने लाना और उसे उसके कामों के लिए जवाबदेह ठहराना था। लेकिन, इस दौरान उनके मुंह से कुछ ऐसे शब्द निकल गए जो स्थिति से जुड़े अन्य लोगों के लिए बेहद असंवेदनशील थे।

काश्वी ने अपनी सफाई में लिखा, "उस समय मैं कैसा महसूस कर रही थी, यह एक अलग बात है, लेकिन किसी और के इरादों या चरित्र पर टिप्पणी करना मेरा काम नहीं है। मैं अपनी बात को कहीं बेहतर तरीके से कह सकती थी। मेरा इरादा कभी भी किसी दूसरी महिला के प्रति नफरत फैलाने या किसी को उसे निशाना बनाने के लिए उकसाने का नहीं था।"

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर चल रहे 'वह जानती है कि वह क्या कर रही है' या 'यह उसकी रणनीति है' जैसे कंटेंट और नकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने उनकी सोच को प्रभावित कर दिया था, लेकिन उन्हें इस मामले में अधिक समझदारी दिखानी चाहिए थी।

"जिन लोगों को भी मेरी वजह से ठेस पहुंची है, उनसे सच्चे दिल से माफी मांगती हूं"

अपने बयान के अंत में काश्वी ने अपनी गलती की पूरी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि वह समझती हैं कि उनके शब्दों का समाज और दर्शकों पर क्या असर पड़ता है। किसी अन्य महिला के चरित्र पर टिप्पणी करने का उन्हें कोई हक नहीं था, और इस बात को वह पूरी विनम्रता से स्वीकार करती हैं।

काश्वी ने उन सभी लोगों से सच्चे दिल से माफी मांगी है जिन्हें उनके बयानों या व्यवहार के कारण ठेस पहुंची है। उनके इस माफीनामे के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस अब कुछ हद तक शांत होती नजर आ रही है, जहां कई यूजर्स उनकी इस परिपक्वता की सराहना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ का मानना है कि नेशनल टेलीविजन पर किसी पर आरोप लगाने से पहले सोच-विचार जरूर करना चाहिए।