26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“अपने आदमी को बचाने के लिए दूसरी औरत को नीचे मत गिराओ’, लव गिल के समर्थन में उतरीं काम्या पंजाबी, काश्वी पर भड़कीं

Kamya Punjabi Support Love Gill: 'बिग बॉस 20' में स्काउटओपी और लव गिल के बीच के रिश्ते को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। वीकेंड का वार में लव के कैरेक्टर पर स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड ने सवाल उठाए तो काम्या पंजाबी ने काश्वी को आड़े हाथों लिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 26 Oct 2026, 11:49 AM IST

Kamya Punjabi Support Love Gill after ScoutOP girlfriend kaashvi character assassination In Bigg Boss 20

Kamya Punjabi Support Love Gill In Bigg Boss 20: फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में इन दिनों रिश्तों की उलझनें और पर्सनल बॉन्डिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है। शो के कंटेस्टेंट स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के बीच की नजदीकियों को लेकर खड़ा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी पहुंचीं। जहां उन्होंने लव के कैरेक्टर पर सवाल उठाए। जिसके बाद घर का माहौल पूरा बदल गया। अब उसी को लेकर जानी-मानी अभिनेत्री काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) खुलकर लव गिल के समर्थन में सामने आई हैं और तीखी प्रतिक्रिया देते हुए काश्वी हीरानंदानी और स्काउटओपी को आड़े हाथों लिया है।

काम्या पंजाबी ने लव गिल को किया सपोर्ट

बिग बॉस 20 'वीकेंड का वार' एपिसोड में स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड स्काउट से लव गिल के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों और बातचीत को लेकर तीखे सवाल किए। इस दौरान काश्वी ने लव गिल पर भी तंज कसा था और स्काउट के साथ उनके व्यवहार पर सवाल उठाए थे। लेकिन, शो की शुरुआत से ही स्काउट, लव और अन्य सदस्य एक ही ग्रुप का हिस्सा रहे हैं और दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को भाई-बहन जैसा ही बताया है।

इस पूरी घटना पर रिएक्ट करते हुए अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने लव गिल को सपोर्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की। काम्या ने लिखा, "अगर बॉन्ड असली होता, तो वह रिश्ते नहीं तोड़ता, बल्कि सीमाएं तय करता। सिर्फ अपने कमिटेड पार्टनर को बचाने के लिए दूसरी लड़की पर 'मैनिपुलेशन' का आरोप लगाना घिनौना और छोटी सोच वाला है। अपने आदमी को बचाने के लिए दूसरी औरत को नीचे गिराना बंद करो। उसे जवाबदेह ठहराओ!" काम्या का यह बयान सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है और दर्शक भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

रिश्तों के समीकरण और दोहरे मापदंड पर गरमाई राजनीति

बिग बॉस 20 में जहां काश्वी ने स्काउट और लव के बीच की बॉन्डिंग पर आपत्ति जताई थी और स्काउट से यह भी पूछा था कि उसने उसकी तुलना किसी और से कैसे की, वहीं दूसरी तरफ लव गिल ने अपने बचाव में कहा था कि उन्हें वह सब नॉर्मल लगा क्योंकि वह दर्द में थीं।

वीकेंड के वार के बाद लव गिल की टीम ने भी ऑफिशियल बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शो के पहले दिन से ही लव की सीमाएं बिल्कुल साफ थीं- उनके लिए स्काउट (ScoutOP) एक भाई की तरह थे। लेकिन जैसे ही एक पुरुष ने उन सीमाओं को लांघकर अपनी भावनाओं का इजहार किया, सारा दोष महिला पर मढ़ दिया गया।

लव गिल की टीम ने उठाए सवाल

टीम ने समाज की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा, "आज रात लव गिल सिर्फ चुपचाप खड़ी नहीं रहीं—बल्कि उन्होंने सबके सामने अपने चरित्र की हत्या होते देखी। उन्हें सुने जाने, सम्मान पाने और सुरक्षित महसूस करने का हक था। इसके बजाय, उन्हें अपमानित किया गया और लोगों के फैसलों की वेदी पर बलि चढ़ा दिया गया। किसी भी महिला को कभी भी किसी पुरुष के फैसलों की कीमत नहीं चुकानी चाहिए। किसी भी परिवार को कभी भी अपने बच्चे को इस तरह टूटते हुए नहीं देखना चाहिए। लव गिल को हमदर्दी मिलनी चाहिए थी, न कि क्रूरता।

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि जब किसी रिश्ते में अनबन या नजदीकियां बढ़ती हैं, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होनी चाहिए- उस शख्स की जो कमिटेड है, या फिर दूसरे पक्ष की? काम्या पंजाबी के इस समर्थन ने लव गिल के फैंस को बड़ी राहत दी है, जो लगातार सोशल मीडिया पर लव के पक्ष में आवाज उठा रहे हैं।