यह था मामला
फिरोजाबाद के सूचना विभाग में चौकीदार के पद पर तैनात दया शंकर (मौजूदा अपर जिला सूचना अधिकारी ) तीन नवंबर 2014 में नियम विरुद्ध प्रमोशन पाकर अपर जिला सूचना अधिकारी बन गए। छह साल से दयाशंकर विभिन्न जिलों में काम कर चुके हैं। आपको बता दें कि अतुल कुमार शुक्ला ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में एक रिट संख्या 8717-2020 मे उत्तर प्रदेश सरकार और तीन अन्य लोगों को पार्टी बनाकर अपने वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चन्द्र तिवारी के द्वारा फीरोजाबाद, बरेली, मथुरा, भदोई जिलों के क्रमश चपरासी, चौकीदार, सिनेमा ऑपरेटर आदि ने गलत तरीके से आरक्षण का लाभ लेकर व कूट रचित दस्तावेज़ तैयार कराकर सूचना विभाग लखनऊ में बैठे अधिकारियों की मिलीभगत से चौकीदार, चपरासी सीधे आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाकर अपर जिला सूचना अधिकारी बन गए।