scriptऔचक निरीक्षण में सीएमओ का गालीबाज वार्ड बॉय से पड़ा पाला, किया तबादला | Agra CMO found flaws in random inspection in pinahat CHC | Patrika News
आगरा

औचक निरीक्षण में सीएमओ का गालीबाज वार्ड बॉय से पड़ा पाला, किया तबादला

-फतेहाबाद में बुखार से हुई पांच मौत से हड़कम्प-सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण-पिनाहट सीएससी पर मिली खामियां- चिकित्सक व कर्मचारियों का कटेगा वेतन- गालीबाज वार्ड वॉय का किया तबादला

आगराSep 11, 2019 / 06:44 pm

धीरेंद्र यादव

औचक निरीक्षण में सीएमओ का गालीबाज वार्ड बॉय से पड़ा पाला, किया तबादला

औचक निरीक्षण में सीएमओ का गालीबाज वार्ड बॉय से पड़ा पाला, किया तबादला

आगरा। फतेहाबाद ब्लॉक के गांव ईधौन में बुखार से पांच लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प है। मुख्य चिकित्साधिकारी मुकेश कुमार वत्स ने बुधवार को पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में तमाम खामियां मिलीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (Community Health Centre) पर ज्यादातर कर्मचारी व चिकित्सक अनुपस्थित मिले। सीएमओ ( Chief Medical Officer) ने अनुपस्थित मिले चिकित्सकों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) से जबाब तलब किया है। सीएमओ ने अधीनस्थों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये हैं।
बदहाल हैं स्वास्थ्य केन्द्र
स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सीएमओ के निरीक्षण में कई कमियां उजागर हुई हैं। केन्द्र के बाहर से लेकर अन्दर वार्ड तक स्थिति बदहाल है। वार्डों में सफाई कार्य समय से नहीं किया जा रहा है। बायो वेस्ट भी ठीक प्रकार से निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जो मरीजों को उपचार की जगह बीमारियों की सौगात दे रहे हैं।
निरीक्षण में मिला गालीबाज वार्ड वॉय
स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने में जुटे मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पाला गालीबाज कर्मचारी से पड़ गया। जब वह निरीक्षण कर रहे थे तभी एक कर्मचारी शराब के नशे में उन्हें मिला, जो लोगों से आये-दिन गाली गलौज और अभ्रदता करता है। सीएमओ ने तत्काल गालीबाज वार्ड बॉय का ट्रांसफर के आदेश दिये हैं।

Home / Agra / औचक निरीक्षण में सीएमओ का गालीबाज वार्ड बॉय से पड़ा पाला, किया तबादला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो