scriptआगरा के वोटर्स को नहीं भाते इस उम्र के प्रत्याशी, जानिए हकीकत | Agra constituency voters opinion and polls on young MLA before UP election 2017 hindi news | Patrika News
आगरा

आगरा के वोटर्स को नहीं भाते इस उम्र के प्रत्याशी, जानिए हकीकत

अखिलेश है उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री, लेकिन आगरा से जीतते हैं उम्रदराज प्रत्याशी 

आगराJan 12, 2017 / 12:01 pm

Bhanu Pratap

akhilesh

akhilesh

आगरा। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगरा का महत्वपूर्ण स्थान है। जब प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री को लेकर बहस छिड़ी हो तो ऐसे में आगरा के वोटर्स का मिजाज समझना और महत्वपूर्ण हो जाता है। दर,असल समझने वाली बात यह है की आगरा जिले में कुल 9 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पर युवा प्रत्याशी नहीं जीता। जीतने वालों की औसत उम्र 45 के ऊपर की है। आगरा जिले में 32 लाख से अधिक मतदाता हैं। यहाँ के वोटर्स युवा प्रत्याशी को रिजेक्ट कर देते हैं। जानिए सभी सीटों पर क्या रहा हाल।
 
आगरा दक्षिण
यहां से भाजपा के 57 वर्षीय योगेन्द्र उपाध्याय को विजय और दूसरे नंबर पर रहने वाले बसपा के 40 वर्षीय जुल्फिकार अहमद कुरैशी को हार मिली। 2012 के चुनाव में इस सीट से 15 प्रत्याशी मैदान में थे। सबसे कम उम्र के 29 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी राम ब्रिज यादव को मात्र 532 और सबसे अधिक उम्र 69 वर्षीय जेकेपी प्रत्याशी केशो मेहरा को 802 अधिक मत मिले।
 
आगरा उत्तर
यहां से भाजपा के 60 वर्षीय जगन प्रसाद गर्ग को जीत और चौथे नंबर पर रहने वाले सपा के 27 वर्षीय अभिनव शर्मा को हार मिली। 2012 के चुनाव में इस सीट से 21 प्रत्याशी मैदान में थे। सबसे कम उम्र के 25 वर्षीय निदर्लीय प्रत्याशी अमित कुमार दिवाकर को मात्र 2641 और सबसे अधिक उम्र 60 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली।
 
आगरा कैंट
यहां से बसपा के 47 वर्षीय गुटियारी लाल दुवेश को जीत और दूसरे नंबर पर रहने वाले भाजपा के गिरराज सिंह धर्मेश को हार मिली। 2012 के चुनाव में इस सीट से 16 प्रत्याशी मैदान में थे। सबसे कम उम्र के 25 वर्षीय जेकेपी प्रत्याशी संतोष देवी को मात्र 527 और सबसे अधिक उम्र 62 वर्षीय कांग्रेस प्रत्याशी को 20 हजार से अधिक मत मिले। 
 
आगरा ग्रामीण
सपा यहां से बसपा के 47 वर्षीय काली चरन सुमन को जीत और दूसरे नंबर पर रहने वाली सपा की 47 वर्षीय हेमलता दिवाकर कुशवाहा को हार मिली। इस सीट से हेमलता और कालीचरन सुमन ही सबसे कम उम्र के प्रत्याशी थे।
 
फतेहपुरसीकरी
यहां से बसपा के 49 वर्षीय सूरजपाल सिंह को जीत और दूसरे नंबर पर रहने वाले आरएलडी के बाबूलाल को हार मिली। 2012 के चुनाव में इस सीट से 16 प्रत्याशी मैदान में थे। सबसे कम उम्र के 27 वर्षीय एलजेपी प्रत्याशी जस प्रकाश को मात्र 1026 और सबसे अधिक उम्र 64 वर्षीय आरएलडी प्रत्याशी को 34 हजार से अधिक मत मिले।
 
खेरागढ
सपा यहां से बसपा के 41 वर्षीय भगवान सिंह को जीत और दूसरे नंबर पर रहने वाली सपा के रानी पक्षालिका सिंह को हार मिली। 2012 के चुनाव में इस सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में थे। सबसे कम उम्र के 28 वर्षीय एलजेपी प्रत्याशी गोविन्द सिंह चाहर को मात्र 1139 और सबसे अधिक उम्र 51 वर्षीय सपा प्रत्याशी को 60 हजार से अधिक मत मिले।
 
फतेहाबाद
यहां से बसपा के 58 वर्षीय छोटे लाल वर्मा को जीत और दूसरे नंबर पर रहने वाले सपा के राजेन्द्र सिंह को हार मिली। 2012 के चुनाव में इस सीट से 11 प्रत्याशी मैदान में थे। सबसे कम उम्र के 31 वर्षीय एनएलटीपी प्रत्याशी नईम को मात्र 335 और सबसे अधिक उम्र 58 वर्षीय बसपा प्रत्याशी को जीत मिली।
 
बाह
यहां से सपा के 55 वर्षीय राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह को जीत मिली और दूसरे नंबर पर रहने वाले बसपा के 46 वर्षीय मधुसूदन शर्मा को हार। 2012 के चुनाव में इस सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में थे। सबसे कम उम्र के 32 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी आकाशदीप को मात्र 2411 और सबसे अधिक उम्र के 55 वर्षीय सपा प्रत्याशी को जीत मिली।
 
 
एत्मादपुर
यहां से बसपा के 48 वर्षीय धर्मपाल सिंह को विजय और दूसरे नंबर पर रहने वाले सपा के 38 वर्षीय प्रेम सिंह को हार मिली। 2012 के चुनाव में इस सीट से 15 प्रत्याशी मैदान में थे। सबसे कम उम्र के 30 वर्षीय आरएलएम पार्टी के प्रत्याशी अतुल बघेल को मात्र 421 और सबसे अधिक उम्र 64 वर्षीय आरएलडी प्रत्याशी बाबा हरदेव सिंह को 20 हजार से अधिक मत मिले। 
 
रिपोर्ट : संतोष कुमार पांडेय
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो