24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP News : कारोबारी के घर में मिला नोटों का अंबार, हर जगह सिर्फ नोटों की गड्डियां ही गड्डियां, VIDEO

- राजधानी में मिला नोटों का जखीरा - पुलिस टीम और आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - इतने नोट मिले की पुलिस से गिने नहीं जा रहे - 10 लाख से अधिक नोट हुए तो होगी कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 May 2024, 9:47 AM IST

bulk currency

लोकसभा चुनावों 2024 के चलते देश भर में पुलिस और आयकर विभाग ( Income tax department ) छापेमारी कर रहा है। झारखंड के रांची शहर बाद अब मध्य प्रदेश की राजधानी के भोपाल में एक व्यक्ति के यहां से नोटों का विशाल जखीरा बरामद हुआ है।

जिस व्यक्ति के यहां से नोटों का पहाड़ मिला है, उस व्यक्ति का नाम कैलाश खत्री है, यह व्यक्ति भोपाल की पन्त नगर कॉलोनी में रहता है। नोटों की संख्या इतनी अधिक है कि पुलिस अभी तक गिन नहीं पाई है। आरोपी व्यक्ति ने खुद दावा किया है कि वह मनी एक्सचेंज का कारोबार करता है।

यह भी पढ़ें- नशे में गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, इस बार होगी तगड़ी कार्रवाई, कोई बहाना नहीं चलेगा

नोटों का जखीरा देख हैरान रह गई पुलिस

भोपाल जोन-1 की डीएसपी प्रियंका शुक्ला ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 38 वर्षीय कैलाश खत्री के यहां से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। कैलाश खत्री का कहना है कि वो 18 साल से मनी एक्सचेंज का कारोबार कर रहा है, जिसके तहत वो 5 रूपए, 10 रूपए, और 20 रूपए के कटे - फटे नोटों की जगह नए नोट उपलब्ध कराता है। पुलिस ने नए नोट और क्षतिग्रस्त नोटों की गड्डियों को अपने कब्जे में कर लिया है और दोनों तरह के नोटों की गिनती की जा रही है। आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। आयकर विभाग का कहना है कि अगर बरामद किए गए नोटों की संख्या 10 लाख रूपए से ज्यादा होगी तो वे इस बात का संज्ञान लेंगे और उचित कारर्वाई करेंगे।