scriptलॉकडाउन में मगरमच्छ बेफ्रिक हो घर में घुसा, पूरे गांव में मचा हंगामा | Agra crocodile entered house dharapur village satur forest department | Patrika News
आगरा

लॉकडाउन में मगरमच्छ बेफ्रिक हो घर में घुसा, पूरे गांव में मचा हंगामा

घर में मगरमच्छ घुसने से ग्रामीणों के बीच हड़कंपघबराए ग्रामीणों ने इस तरह किया काबू…लॉकडाउन में जानवर बेखौफ होकर सड़कों व आबादी वाले इलाकों में कर रहे हैं चहलकदमी

आगराMay 16, 2020 / 02:17 pm

Mahendra Pratap

लॉकडाउन में मगरमच्छ बेफ्रिक हो घर में घुसा, पूरे गांव में मचा हंगामा

लॉकडाउन में मगरमच्छ बेफ्रिक हो घर में घुसा, पूरे गांव में मचा हंगामा

आगरा. लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में कैद हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। ऐसे में जानवर बेखौफ होकर सड़कों व आबादी वाले इलाकों में चहलकदमी करते नजर आ रहे हैं। सड़कों पर नील गाय, हिरन, मोर आदि नजर आने लगे हैं। वहीं कई जगह आबादी वाले इलाकों में बाघ ने घुसकर जानवरों को शिकार बनाया व लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। शनिवार को आगरा में भी ऐसा ही दृश्य नजर आया। यहां एक गांव में शनिवार सुबह एक मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया।
मामला थाना फतेहाबाद के अंतर्गत गांव धारापुरा का है। यहां बलवीर सिंह पुत्र पुन्नी लाल शनिवार सुबह पांच बजे रोज की तरह टहलने के लिए निकले। तभी उनकी नजर एक मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ एक घर में घुस रहा था। ये दृश्य देख कर बलवीर घबरा गए और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए।
इसके बाद घबराए ग्रामीणों ने एक रस्सी की मदद से किसी तरह मगरमच्छ को काबू किया और बांधकर एक खुले स्थान पर खींच लाए। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर यमुना नदी में छुड़वा दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Home / Agra / लॉकडाउन में मगरमच्छ बेफ्रिक हो घर में घुसा, पूरे गांव में मचा हंगामा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो