आगरा

हद है हैवानियत की जिसने भी पाया किशोरी को छोड़ा नही, जानकर शर्म से झुक जाएगा सिर

Agra Cruelty आशा ज्योति केंद्र आगरा में एक लड़की सात दिन से चुपचाप आसमान को तक रही है। कुछ पूछा जाता है तो सिर्फ एक जवाब, खामोशी। पुलिस ने मेडिकल कराया पर कुछ न बोली। पर आशा ज्योति केंद्र ने दोबारा मेडिकल कराया। मेडिकल ने शरीर में छुपे सच को खोल कर रख दिया। उसके साथ हैवानियत हुई है।

आगराMay 07, 2022 / 07:08 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Gangrape

आशा ज्योति केंद्र आगरा में एक लड़की सात दिन से चुपचाप आसमान को तक रही है। कुछ पूछा जाता है तो सिर्फ एक जवाब, खामोशी। पुलिस ने मेडिकल कराया पर कुछ न बोली। पर आशा ज्योति केंद्र ने दोबारा मेडिकल कराया। मेडिकल ने शरीर में छुपे सच को खोल कर रख दिया। उसके साथ हैवानियत हुई है। इस राज के बाद जब उसने बोलना शुरू किया तो एसकी कहानी सुनकर सबके रोंगेटे खड़े हो गए। एक ऐसा सच कि आदमी का सिर शरम से झुक जाए। आगरा जिले में हैवानियत की इस खबर को सुनकर काउंसलर की आंखें भर आईं। लडकी ने बताया कि, जिसने भी पाया किसी ने छोड़ा नही। सब ने उसके साथ दरिंदगी की। मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की की उम्र सिर्फ 16 साल की है। अब मामला महिला बाल विकास विभाग के पास पहुंचा तो हड़कंप मचा हुआ है। किसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। किस थाने में मुकदमा लिखाया जाए इस पर मंथन चल रहा है।
किशोरी की रिपोर्ट महिला बाल विकास को भेजी

खंदारी क्षेत्र निवासी किशोरी सात दिनों से आशा ज्योति केंद्र में है। उसकी काउंसलिंग चल रही है। पहले वह खामोश थी। चुप्पी तोड़ने से पहले फूट-फूटकर रोई। पीड़िता ने जो झेला उसे सुनकर काउंसलर शर्मसार हो गए। पीड़िता ने बताया कि, उसे किसी ने नहीं छोड़ा। बस्ती की एक महिला ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया। कभी ऑटो वाले तो कभी होटल वालों ने उसकी बोली लगाई। लंबे समय से वह ऐसे माहौल में जी रही थी। उसका दम घुट रहा था। वह गर्भवती है। किशोरी की रिपोर्ट महिला बाल विकास को भेजी गई है।
यह भी पढ़ें

एक ही जमीन और फर्जी आधार कार्ड पर 99 मुजरिमों ने ली बेल, पुलिस हैरान

एक सरदार जी भगवान बनकर आए

एक सप्ताह पूर्व गुरुद्वारा गुरु के ताल फ्लाईओवर के नीचे किशोरी को किसी ने बुरी नीयत से दबोचा था। यह देख वहां से गुजर रहे एक सरदार जी ने 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस पहुंची। किशोरी को सिकंदरा थाने ले गई। सिकंदरा थाने से चाइल्ड लाइन को सौंपा गया। चाइल्ड लाइन ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। लड़की का मेडिकल सीएमओ कार्यालय में कराया गया। जहां यह लिखकर दिया गया कि इसके साथ कुछ नहीं हुआ। लड़की अपनी अंदरूनी जांच नहीं कराना चाहती है।
यह भी पढ़ें

गांजा कहां से आता है तो जवाब सुनकर पुलिस के होश उड़ गए, और फिर शुरू हो गए

मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

बाल कल्याण समिति के आदेश पर उसे आशा ज्योति केंद्र लाया गया। यहां दोबारा मेडिकल कराया गया। दूसरी बार लेडी लॉयल में हुए मेडिकल ने सभी के होश उड़ा दिए। किशोरी गर्भवती है। किशोरी के गर्भवती होने से खलबली मची हुई है। अब उसके माता-पिता को वादी बनाकर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मोनिका सिंह, नाबालिग को आशा ज्योति केंद्र भेजा था। पहले मेडिकल में लड़की ने मना किया था कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ। उसने अंदरूनी जांच को मना किया था। जानकरी में आया है कि वो गर्भवती है। पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Agra / हद है हैवानियत की जिसने भी पाया किशोरी को छोड़ा नही, जानकर शर्म से झुक जाएगा सिर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.