scriptसपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के खिलाफ बहू ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस, रकम सुनकर हो जाएंगे हैरान | Agra SP mahanagar president son Bahu filed fraud case | Patrika News
आगरा

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के खिलाफ बहू ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस, रकम सुनकर हो जाएंगे हैरान

– बहू ने पूर्व महानगर अध्यक्ष व उनके बेटे पर 18.75 लाख रुपए हड़पने और वापस मांगने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

आगराMay 28, 2020 / 03:09 pm

Mahendra Pratap

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के खिलाफ बहू ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस, रकम सुनकर हो जाएंगे हैरान

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के खिलाफ बहू ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस, रकम सुनकर हो जाएंगे हैरान

आगरा. समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और उनके बेटे मनुज शर्मा के खिलाफ उनकी बहू ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। बहू ने अपने ससुर व पति पर 18.75 लाख रुपए हड़पने और वापस मांगने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
लाजपत कुंज निवासी मनुज पुत्र राजेंद्र शर्मा की शादी द्वारका, नई दिल्ली निवासी प्रिया के साथ हुई थी। प्रिया का आरोप है कि उन्होंने मौसूमा हेरिटेज टावर, देवीराम के पास एक दुकान खरीदी थी। अक्टूबर 2017 में उसके ससुर राजेन्द्र शर्मा, पति मनुज शर्मा व ड्राइवर ओमप्रकाश तहसील सदर ले गए। वहां दुकान का बैनामा 22.50 लाख रुपए में कराया और रकम उसके बैंक खातों में जमा करा दी। बाद में राजेंद्र ने 11 लाख रुपए अपने खाते में जमा करा लिए और 7.75 लाख रूपए पेनकार्ड से टैक्स के रूप में जमा कर दिए।
इसके बाद पति व ससुर ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर आईटीआर जमा करवा दिया। जब प्रिया ने ससुर से 18.75 लाख रुपए वापस मांगे तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। परेशान प्रिया ससुराल छोड़कर दोनों बेटियों के साथ दिल्ली आ गई। फिलहाल वो दिल्ली में ही रह रही है। फिलहाल पुलिस ने राजेन्द्र शर्मा, मनुज शर्मा, ड्राइवर ओम प्रकाश व विकास शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसओ अजय कौशल का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट सुचिता मिश्रा

Home / Agra / सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के खिलाफ बहू ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस, रकम सुनकर हो जाएंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो