scriptआगरा पुलिस ने अबोध शिशु को मिलाया मां से, सोशल मीडिया पर हुई सराहना | Agra SSP Amit Pathak Police Meet Child to Mother From Bhartpur | Patrika News
आगरा

आगरा पुलिस ने अबोध शिशु को मिलाया मां से, सोशल मीडिया पर हुई सराहना

आगरा की अनु की भरतपुर में हैं ससुराल, छह दिन पहले निकाल दिया था घर से बाह

आगराFeb 14, 2018 / 10:16 am

अभिषेक सक्सेना

agra police, ssp amit pathak

anu with his child

आगरा। एसएसपी की पुलिस महकमे को बेहतर करने की कोशिशें रंग ला रही हैं। छह दिन से न्याय के लिए भटक रही एक मां को आगरा पुलिस ने सहयोग कर उसके अबोध बच्चे मिलाया है। आगरा पुलिस के इस काम की सराहना की जा रही है। अबोध शिशु मिलने के बाद मां की खुशी का ठिकाना नहीं है, तो बच्चा भी मां की गोद में आने के बाद बेहद खुश है।
भरतपुर में हैं अनु का ससुराल
आगरा की रहने वाली अनु का ससुराल भरतपुर में है। ससुरालियों ने अनु को छह दिन पूर्व घर से बाहर निकाल दिया। वहीं उसके तीन महीने के अबोध शिशु को छीनकर अपने पास रख लिया था। अबोध बालक छिन जाने से मां बेहद परेशान थी। मां की ममता अपने बच्चे से मिलने के लिए हिलोरें मार रही थी। लेकिन, ससुरालीजनों का अड़ियल रवैया उसे अपने दुधमुंहे बच्चे से मिलने नहीं दे रहा था। अनु ने अपने बच्चे को पाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन, ससुरालीजनों ने उसे मिलने नहीं दिया। थक हारकर अनु ने आगरा की पुलिस से सम्पर्क किया और अपना दर्द बताया। अनु ने पुलिस कप्तान को अपनी वेदना बताई, तो एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करने के लिए आगरा पुलिस को निर्देशित किया। आगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल वापस अपनी मां को दिलवा दिया। आगरा पुलिस ने ट्विटर पर अनु और उसके बच्चे की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसके बाद आगरा पुलिस के इस कदम की सराहना की जा रही है।

Home / Agra / आगरा पुलिस ने अबोध शिशु को मिलाया मां से, सोशल मीडिया पर हुई सराहना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो