scriptअखिलेश यादव इन सपा नेताओं को देने वाले हैं बड़ा झटका | Akhilesh yadav big action on rebel leader | Patrika News
आगरा

अखिलेश यादव इन सपा नेताओं को देने वाले हैं बड़ा झटका

अखिलेश यादव ने विजयी प्रत्याशियों की शिकायत को गंभीरता से लिया है, साथ ही संगठन में जल्द बदलाव के संकेत भी दिए हैं।

आगराDec 17, 2017 / 09:35 am

धीरेंद्र यादव

आगरा। समजावादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब समाजवादी पार्टी के इन नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएंगे, जिनके कारण निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ऐसे नेताओं की पूरी जानकारी अखिलेश यादव के पास पहुंच चुकी है। ये जानकरी विजयी प्रत्याशियों ने लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर उन्हें दी।

किया उत्साहवर्धन
अखिलेश यादव से जब ये विजयी प्रत्याशी मिले, तो उन्होंने सभी को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। आगरा में पार्षदों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से स्थानीय गुटबाजी की शिकायत की। उनका कहना था कि संगठन में तालमेल न होने की वजह से नगर निगम में सपा के पिछले साल के 22 पार्षदों के मुकाबले इस बार सिर्फ पांच पार्षद पद जीत पाई है।
इसलिए मिली हार
पार्टी सूत्रों की मानें तो इन कार्यकर्ताओं ने स्थानीय संगठन पर व्हाइटनर लगाकर बी फार्म बदलने का आरोप लगाया। योग्य प्रत्याशियों के नाम काटकर चहेतों को टिकट दे दी गई। इसकी वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कुछ वरिष्ठ नेताओं की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से लिया है।
जल्द होगा बड़ा बदलाव
सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है, साथ ही संगठन में जल्द बदलाव के संकेत भी दिए हैं। सपा नेताओं में पार्षद विकलेश यादव, प्रियंका प्रजापति, अनीता यादव, गुल सनोवर, सुनील राठौर, मुकेश यादव, हेमंत प्रजापति आदि प्रमुख रहे।

Home / Agra / अखिलेश यादव इन सपा नेताओं को देने वाले हैं बड़ा झटका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो