scriptबटेश्वर पहुंचे अखिलेश यादव, बच्चों संग घूमे मेला और ब्रह्मलाल महाराज के किए दर्शन | Akhilesh Yadav Reached Bateshwar mela with Family | Patrika News
आगरा

बटेश्वर पहुंचे अखिलेश यादव, बच्चों संग घूमे मेला और ब्रह्मलाल महाराज के किए दर्शन

अखिलेश ने भोलेनाथ के मुख्य मंदिर ब्रह्म लाल महाराज के अपनी बेटी और बेटा व सांसद भाई धर्मेंद्र यादव के साथ दर्शन किए और पूजा अर्चना की उसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध पशु मेले घोड़ा बाजार को घूमा और व्यापारियों से हाल-चाल जानकर घोड़ा का भाव किया।

आगराNov 06, 2018 / 11:47 am

अमित शर्मा

Shivpal Akhilesh

बटेश्वर पहुंचे अखिलेश यादव, बच्चों संग घूमा मेला और ब्रह्मलाल महाराज के किए दर्शन

आगरा। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ बटेश्वर में लगने वाले सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन मेला बटेश्वर घूमने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार सुबह पहुंच गए। उन्होंने भोलेनाथ के मुख्य मंदिर ब्रह्म लाल महाराज के अपनी बेटी और बेटा व सांसद भाई धर्मेंद्र यादव के साथ दर्शन किए और पूजा अर्चना की उसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध पशु मेले घोड़ा बाजार को घूमा और व्यापारियों से हाल-चाल जानकर घोड़ा का भाव किया।
भाजपा को बताया ढोंगी

अखिलेश यादव ने बच्चों को पूरा घोड़ा बाजार घुमाया उसके बाद नेमिनाथ मंदिर सॉरीपुर पहुंचे जहां नेमिनाथ मंदिर घूमकर मीडिया से मुखातिब हुए। अखिलेश ने बटेश्वर मेले और तीर्थ का जिक्र करते हुए सराहना की वहीं अपनी सरकार द्वारा बटेश्वर मेले को चरम पर पहुंचाने के लिए बात कही साथ ही कहा कि हमारी सरकार में इस मेले की दुर्दशा नहीं थी जो आज है। वहीं उन्होंने भविष्य में दोबारा सपा की सरकार आने पर कहा कि हमारी सरकार आई तो बटेश्वर तीर्थ की कायाकल्प किया जाएगा और हम विकास की बात करते हैं जिसे हम धरातल पर लेकर आते हैं। जिसके लिए 300 करोड़ खर्च किए जाएंगे वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लखनऊ क्रिकेट स्टेडियम का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम पर नाम रखा गया है जो सराहनीय है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की बात कही और भाजपा को ढोंगी बताया।
किसान अपनी जमीन बेचने पर मजबूर हो जाएंगे

अखिलेश ने कहा कि किसानों को हितैषी बताने वाली भाजपा ने किसानों को महंगाई के सिवाय कुछ नहीं दिया। खाद यूरिया के दाम भी आसमान छू रहे हैं। चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा कि हमें तो बस ढोंगिया से डर है। किसानों की आय दोगुनी पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कई सवाल खड़े किए। प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा अगर यही स्थिति रही तो कुछ दिनों में किसान अपनी जमीन बेचने पर मजबूर हो जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो