scriptमध्यप्रदेश चुनाव 2018: कौन बनेगा मुख्यमंत्री? जानिए ब्रज के ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी | astrologer big prediction for Madhya Pradesh Election Result and cm | Patrika News
आगरा

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: कौन बनेगा मुख्यमंत्री? जानिए ब्रज के ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी

मध्यप्रदेश और राजस्थान के चुनाव नतीजों पर आगरावासियों की कड़ी नजर है क्योंकि वहां के परिणाम आगरा को प्रभावित करते हैं।

आगराDec 11, 2018 / 10:46 am

suchita mishra

cm

cm

आगरा। मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना इन पांचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज यानी 11 दिसंबर को आ रहे हैं। ऐसे में ब्रज के ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक शिवराज सिंह की कुंभ राशि है। वे ही भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। आज उनका गोचर का चंद्रमा मकर राशि में है। 12वें भाव का चंद्रमा है। केतु के साथ है और कर्क राशि का राहू उसे देख रहा है। ऐसे में शिवराज सिंह की स्थिति डामाडोल है। अगर सरकार बनती है तो बहुत ज्यादा अंतर से नहीं बनेगी।
वहीं बात अगर कांग्रेस की करें तो सवाल उठता है कि कांग्रेस जीतने पर मुख्यमंत्री किसे बनाएगी। ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ की स्थिति मजबूत दिख रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की मकर राशि है और 11 दिसंबर को मकर का गोचर का चंद्रमा है। ऐसे में उनकी स्थिति मजबूत है। लिहाजा युवा नेता के रूप में उनका नाम आगे आ सकता है। यदि किसी कारण ऐसा नहीं होता तो कमान कमलनाथ के हाथ में जा सकती है। कमलनाथ की मिथुन राशि है, और अष्टम भाव का चंद्रमा है। अष्टम भाव का चंद्रमा अचानक बड़ी सफलता दिलाता है। लिहाजा कमलनाथ को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
बता दें कि राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश के चुनावी नतीजों पर आगरावासियों की नजर टिकी हुई है। इसका कारण है कि कुछ समय बाद लोकसभा चुनाव होने को है। आगरा का फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र राजस्थान की भरतपुर सीमा से जुड़ता है वहीं बाह विधानसभा क्षेत्र की सीमा मध्यप्रदेश को छूती है। लिहाजा इन राज्यों के चुनावा परिणाम का असर बाह, पिनाहट फतेहपुर सीकरी समेत आगरा शहर पर पड़ता है।

Home / Agra / मध्यप्रदेश चुनाव 2018: कौन बनेगा मुख्यमंत्री? जानिए ब्रज के ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो