ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के मुताबिक 13 फरवरी को सूर्य का राशि का परिवर्तन हुआ है। सूर्य भारत का चौथे भाव का स्वामी है जो अब कुंभ राशि में आ गया है। कुंभ शनि की राशि है। इधर मंगल मेष राशि में चल रहा है। जो व्यय भाव का स्वामी है। अष्टम भाव का स्वामी गुरू, भारत की कुंडली के छठे भाव में है जो गोचर के मंगल को सप्तम दृष्टि से देख रहा है और कुंडली के मंगल को नवम दृष्टि से देख रहा है। वहीं पंचम दृष्टि से सूर्य को देख रहा है। इसके अलावा अभी राहू कर्क राशि पर चल रहा है, जो हमारे देश की राशि है। वहां पर बुध, शनि, सूर्य और शुक्र विराजमान हैं। राहू जन्मकुंडली लग्न में भी स्थित है। इन सारी स्थितियों के कारण भारत में जवानों पर इतना बड़ा हमला हुआ।
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि 6 मार्च से भारत की स्थितियां सुधर जाएंगी और पाकिस्तान की स्थितियां बिगड़ जाएंगी। 6 मार्च को राहू का राशि परिवर्तन होगा। राहू कर्क से हटकर मिथुन राशि पर पहुंचेगा जो पाकिस्तान की कुंडली की राशि है। इस कारण पाकिस्तान में परेशानियों का दौर शुरू हो जाएगा और अगले 18 महीने तक ये स्थिति बनी रहेगी। पाकिस्तान की मिथुन राशि तृतीय भाव में है जो पराक्रम का भाव होता है। वहां मंगल और चंद्र पहले से विराजमान हैं। 6 मार्च से राहू भी वहां आ जाएगा। तीनों की दृष्टि पाकिस्तान के भाग्यस्थान पर पड़ेगी। इस कारण पाकिस्तान में कोई बड़ी घटना घट सकती है जिसके कारण पाकिस्तान को बड़ी जनहानि और धनहानि झेलनी पड़ेगी।