scriptऐसे दिया ‘बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ’ का संदेश | Beti Bachao-Beti Padhao message given by bharat vikas parishad in agra | Patrika News
आगरा

ऐसे दिया ‘बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

महिलाओं को उस खोए हुए सम्मान की प्राप्ति के लिए पुनः संघर्ष करना होगा।

आगराNov 06, 2016 / 06:59 pm

अभिषेक सक्सेना

bharat vikas parishad

bharat vikas parishad

आगरा। भारतीय समाज में नारी को वेदों के समय से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त है, लेकिन महिलाओं को उस खोए हुए सम्मान की प्राप्ति के लिए पुनः संघर्ष करना होगा। ये कहना था भारत विकास परिषद, ब्रज प्रान्त द्वारा उत्तर मध्य क्षेत्र के महिला सहभागिता समारोह के उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि पहुंचीं गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की कुलपति प्रो. चन्द्रकला पाडिया का। उन्होंने समाज में बेटी की महत्ता बताई। 

बेटी बचाने पर हुई चर्चा
उद्घाटन सत्र के बाद आयोजित चिंतन सत्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, संयुक्त परिवार, भाविप में महिलाओं की भूमिका आदि विषय पर डॉ. आरबी श्रीवास्तव, सावित्री वाष्र्णेय, उषा अस्थाना, रचना अग्रवाल आदि ने विस्तार से चर्चा की। 

भारत माता चित्र पर दीप जलाया  
समारोह का शुभारम्भ रा. उपाघ्यक्ष सुरेशचन्द गुप्ता, स्वाति सिंह एवं प्रो. पाडिया ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता रा. उपाध्यक्ष डॉ. केषव दत्त गुप्ता ने की। अतिथियों का परिचय ब्रज प्रदेष अध्यक्ष बसन्त गुप्ता एडवोकेट ने कराया। अतिथियों का स्वागत प्रीती सिंह, बबिता अग्रगवाल ने किया। आभार समारोह की संयोजिका वंदना अग्रवाल ने किया। विभिन्न सत्रों का संचालन मृदुल जुनेजा, पूनम जैन और नीलिमा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
सांस्कृतिक सत्र में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका निर्देशन अजीत सिंह एवं दिव्या अग्रवाल ने किया। परिषद के पांच सूत्रों पर आधारित नृत्य नाटिका, बृज की होली, महारास, राष्टृ भक्ति का नृत्य मां तुझे प्रणाम आदि प्रस्तुतियों में भाविप की महिला सदस्यों ने सबको करतल ध्वनि करने के लिए विवष कर दिया। गणेश वंदना बेबी अनन्या गुप्ता, वन्देमातरम का गायन लता, मोहिनी, रष्मि, मीरा, सीमा अग्रवाल आदि ने किया। महिलाओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता व अनुपोयोगी वस्तुओं से आकर्षक वस्तु बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। 

इन्होंने दिया सहयोग
डॉ. तरुण शर्मा, रीजनल सचिव राजीव अग्रवाल एड., संगठन सचिव डॉ. जेके जुनेजा, प्रदेश महासचिव जेपी गुप्ता, विशाल अग्रवाल, अंजू सिंघल आदि ने व्यवस्थाएं सम्भालीं। वहीं कार्यक्रम में विजेंद्र सिंह वर्मा, डॉ. अमित अग्रवाल, विनय सिंह, विनय सिंघल, डॉ. कैलाश सारस्वत, प्रमोद सिंघल, तपन सेठ, अम्बा प्रसाद गर्ग, प्रशांत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो