scriptकिसानों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस, हिम्मतकर डटे किसानों को खाना मुहैया कराएगी भाकियू | Bharatiya Kisan Union will deliver food farmers who perform in Delhi | Patrika News
आगरा

किसानों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस, हिम्मतकर डटे किसानों को खाना मुहैया कराएगी भाकियू

—आगरा के इनर रिंग रोड पर जाम लगाकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन।

आगराNov 30, 2020 / 11:34 am

arun rawat

Farmer

Farmer

आगरा। मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैस छोड़े जाने पर भारतीय किसान यूनियन क पदाधिकारियों ने विरोध जताया है। किसानों ने आगरा के इनर रिंग रोड पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अब दिल्लीी में प्रदर्शन कर रहे किसानों को भारतीय किसान यूनियन खाना मुहैया कराएगी।
लगातार दिल्ली पहुंच रहे किसान
मंडल अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसान, महिलाएं इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना दिया। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों को परेशान कर रही है। अपनी मांगों को रखने वाले किसानों पर आंसू गैस छोड़ी जा रही है। यह ठीक नहीं है। आगरा और आस—पास क्षेत्र से किसान लगातार दिल्ली कूच कर रहे हैं।

टोल पर तोड़फोड़ के मामले में 150 लोगों के खिलाफ तहरीर
दिल्ली जा रहे किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर हंगामा और तोड़फोड़ करने के मामले किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर समेत 150 लोगों के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी गई है। टोल प्लाजा के मैनेजर रिटायर्ड मेजर मनीष ने अपनी तहरीर में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर और संगठन के 150 अज्ञात लोगों पर टोल पर तोड़फोड़ और हंगामा करने का आरोप लगाया है।
किसानों के लिए पहुंचाएंगे खाना
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भानु और प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने ऐलान करते हुए कहा कि कृषि बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भानु के हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारी एक दिसंबर को प्रदेश कार्यालय इमलिया फिरोजाबाद से राशन पानी व खाने का सामान आदि को लेकर दर्जनों ट्रैक्टरों व अपने—अपने बड़े वाहनों से दिल्ली के लिए कूच करेेंगे।

Home / Agra / किसानों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस, हिम्मतकर डटे किसानों को खाना मुहैया कराएगी भाकियू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो