scriptउत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा के तीन मुद्दे, देखें वीडियो | BJP Agenda only development After Lok sabha electon dr dinesh sharma | Patrika News
आगरा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा के तीन मुद्दे, देखें वीडियो

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा- विपरीत विचारधाओं के गठबंधन बिना केवल एक व्यक्ति को हटाने के लिए किए जाते हैं, वे अल्पकालिक होते हैं। उनका कोई वजूद जनता स्वीकारती नहीं है।

आगराMay 27, 2019 / 09:57 pm

jitendra verma

आगरा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। जनता राजनीतिक नेताओं और दलों का भविष्य तय करती है। भाजपा जनता के प्रति जवाबदेह होकर काम करेगी। गरीब, नौजवान और किसान के लिए काम करेगी। भाजपा के तीन मुद्दे हैं- 1. विकास, 2. विकास, 3. विकास।
चुनाव में जाति, धर्म और क्षेत्र के बंधन टूटे
ऑस्कर कमेटी के चेयरमैन जॉन बैली के साथ बैठक से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्य और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह की संगठनात्मक क्षमता गांव-गांव तक पहुंची है। गांव-गांव में लोगों ने स्वयं चुनाव लड़ा। इस चुनाव में जाति, धर्म और क्षेत्र के बंधन टूटे हैं। हमने जो कहा वह हुआ। हम 50 फीसदी के लिए लड़ रहे थे, लेकिन 51 फीसदी मत मिले।
डबल इंजन की सरकार
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि एक चीज स्पष्ट है कि विपरीत विचारधाओं के गठबंधन बिना किसी एजेंडा के केवल एक व्यक्ति को हटाने के लिए किए जाते हैं, वे अल्पकालिक होते हैं। उनका कोई वजूद जनता स्वीकारती नहीं है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है कि उत्तर प्रदेश में 64 सीटें आई हैं। केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार है। एजेंडा तैयार है और इसमें नई चीजें जुड़ेंगी। विकास कार्यों की रफ्तार में और तेजी आएगी।
चुनाव में एक भी जगह हिंसा नहीं हुई
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बड़ी उपलब्धि है कि चुनाव के दौरान एक भी जगह हिंसा नहीं हुई। एक भी पोलिंग पर पुनर्मतदान नहीं हुआ। चुनाव को दौरान किसी ने भी बेईमानी की शिकायत नहीं की। निष्पक्ष और पारदर्शितापूर्ण चुनाव हुआ है। भाजपा का भारी बहुमत आया है। नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का पूरे देश में भ्रमण हुआ है, यह उसका सुपरिणाम है।
भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मा.दिनेश शर्मा जी के आज आगरा आगमन पर पंडित दीनदयाल एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रमुख रूप से आगरा महापौर नवीन जैन, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, हरद्वार दुबे, विधायक चौधरी उदयभान सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, महेश गोयल, पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, राम प्रताप सिंह चौहान, हेमलता दिवाकर, प्रभु दयाल कठेरिया, महामंत्री हेमंत भोजवानी, अश्विनी वशिष्ठ, अशोक पिप्पल, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जे डी शर्मा, अर्चना अग्रवाल,प्रशांत पौनिया, कोषाध्यक्ष विनय पाटनी, महानगर मंन्त्री संजीव चौबे, जितेंद्र भारद्वाज, प्रभु दयाल प्रजापति, प्रमेन्द्र जैन एवं मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया आदि मौजूद रहे।

Home / Agra / उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा के तीन मुद्दे, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो