scriptभाजपा ने बनाया लोकसभा चुनाव 2019 को जीतने के लिए 2014 से भी बड़ा प्लान, जानकर छूट जाएंगे विरोधियों के पसीने | BJP Big plans to win Lok Sabha 2019 elections | Patrika News
आगरा

भाजपा ने बनाया लोकसभा चुनाव 2019 को जीतने के लिए 2014 से भी बड़ा प्लान, जानकर छूट जाएंगे विरोधियों के पसीने

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 को जीतने के लिए 2014 चुनाव से भी बड़ा प्लान बनाया है।

आगराJan 25, 2019 / 07:29 pm

धीरेंद्र यादव

 BJP Big plans

BJP Big plans

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 को जीतने के लिए 2014 चुनाव से भी बड़ा प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत 25 जनवरी को भाजपा बृजक्षेत्र कार्यालय पर आईटी विभाग की बैठक हुइ्र, जिसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और आईटी प्रभारी संजय राय ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।
ये दी जानकारी
आईटी प्रभारी संजय राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल एक लाख 60 हजार बूथ है, जिसमें से 1 लाख 41 हजार बूथों पर भाजपा की 21 सदस्यीय बूथ समिति का गठन हो चुका है। भाजपा के अलावा भाजपा आईटी विभाग का भी बूथ स्तर पर गठन किया गया है। प्रत्येक बूथ पर पांच कार्यकर्ता सोशल मीडिया के लिए तैनात किए गए हैं। प्रदेश के 1471 मंडल 94 जिले और 6 क्षेत्र एवं 15 हजार सेक्टर पर आईटी विभाग का गठन किया गया है।
अन्य दल कर रहे नकल
उन्होंने बताया कि आईटी विभाग को भाजपा के कार्यकर्ता संचालन करते हैं, जबकि अन्य दलों ने नकल की है, लेकिन नकल के लिए अकल की जरूरत होती है। विरोधी दलों की आईटी एक्टिविटी प्रोफेशनल लोग चला रहे है, जो पॉलिटीकल एजेंडा के इतर सोशल मीडिया पर सामग्री डालते है, जिसे बाद में हटाना पड़ता है, जबकि भाजपा के वॉलेंटियर्स राजनैतिक ज्ञान के आधार पर पोस्ट डालते हैं।
पीएम मोदी करेंगे संबोधन
उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश के आईटी कार्यकर्ताओं को एक साथ संबोधित करेंगे। नमो एल को उत्तर प्रदेश के लोगों ने सबसे ज्यादा डाउनलोड किया है। 29, 30 व 31 जनवरी को पूरे प्रदेश में नमो एप अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत आईटी विभाग के कार्यकर्ता कॉलेज एवं अन्य ऐसे स्थल जहां युवा सर्वाधिक मिलते हैं, उनको 2 फरवरी के कार्यक्रम के लिए विभिन्न माध्यमों से आमंत्रित करेंगे।
होंगे सम्मेलन
उन्होंने बताया कि 9 फरवरी से 20 फरवरी तक सभी जिलों में आईटी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन आयोजित होंगे, जिसके लिए एक फरवरी से आठ फरवरी तक आॅन लाइन पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। जिलों के आईटी सम्मेलनों में उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि हरेंगे और स्थानीय सांसद मुख्य वक्ता तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद प्रदेश के 6 क्षेत्रों में 3 मार्च तक बूथ अध्यक्ष सम्मेलन एवं आईटी सम्मेलन होंगे, जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यख अमित शाह मौजूद रहेंगै।
ये रहे मौजूद
बैठक में आईटी प्रदेश सहसंयोजक हिमांशू राज पंडित, बृजक्षेत्र मीडिया प्रमुख केके भारद्वाज, बृजक्षेत्र आईटी संयोजक गौरव वाष्र्णेय, सह संयोजक गौरव सिंह, वात्सल्य उपाध्याय, विष्णु ठाकुर, विजय सिंह, सुधीर शर्मा, गौरव चौधरी, अमित गुप्ता, कार्तिक छाबड़ा, ऋषि पाराशर, जितेन्द्र सविता, राहुल सागर, अतुल अलंकार सहित सभी 17 जिलों के संयोजक मौजूद रहे।

Home / Agra / भाजपा ने बनाया लोकसभा चुनाव 2019 को जीतने के लिए 2014 से भी बड़ा प्लान, जानकर छूट जाएंगे विरोधियों के पसीने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो