scriptझाड़ू लगाने में माहिर हैं ये भाजपा महानगर अध्यक्ष | BJP celebrated PM narendra modi birth day in agra hindi news | Patrika News
आगरा

झाड़ू लगाने में माहिर हैं ये भाजपा महानगर अध्यक्ष

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाया। मुस्लिमों ने चादरपोशी की।

आगराSep 17, 2017 / 07:12 pm

Bhanu Pratap

vijay shivare

vijay shivare

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 67 वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी महानगर आगरा द्वारा स्वच्छता और सेवा कार्य किया गया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे की अगुवाई में धाकरान चौराहे से गल्ला मंडी मार्ग को झाड़ू लगाकर सफाई कर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान विजय शिवहरे ने गजब की झाड़ू लगाई। वे सफाई करने में माहिर हैं। जहां भी सफाई अभियान चलता है, सफाईकर्मियों वाली झाड़ू थामकर झूम-झूमकर सफाई करते हैं। बाकी लोग देखते रहते हैं और वे झाड़ू लगाने में लग जाते हैं।
कुष्ठरोगियों को बांटे फल

इस अवसर पर विजय शिवहरे के अलावा महानगर उपाध्यक्ष निहाल सिंह धाकड़, ओमप्रकाश धाकड़, राम भारद्वाज, पिंकी सक्सेना, विष्णु वर्मा आदि उपस्थित रहे। महानगर सहमीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया की अगुवाई में कुष्ठ आश्रम जालमा संस्थान में कुष्ठ रोगियों के बीच जाकर मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। आश्रम परिसर में लगी महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, उपाध्यक्ष बबलू लोधी, कार्यालय मंत्री संजीव चौबे और सहमीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया ने माल्यर्पण किया। मोदी जी के चित्र पर रोली चंदन का टीका लगाकर सभी को जन्मदिन की बधाईयां दी। मोदी की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद रोगियों को फल एवं मिष्ठान्न वितरण किया गया।
vijay shivhare
भ्रष्टाचार की सफाई में लगे

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री के श्रेष्ठ एवं सेवार्थी व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारे जन-जन के नेता मोदी जी देश के ही नहीं, सम्पूर्ण विश्व के महान नेता हैं। उनका जन्मदिन सेवा के रूप में मनाया जाता है। मोदी पहले दिन से ही प्रधान सेवक के रूप में देशवासियों की सेवा में लगे हुए हैं। भ्रष्टाचार जैसी अनेक बीमारियों की सफाई में लगे हुए हैं।
दीर्घायु की कामना

महानगर सहमीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया ने कहा कि 70 साल के इतिहास में पहली बार मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री मिला है, जिन्होंने कोई छुट्टी नहीं ली है। देश के उत्थान में निरन्तर कार्य कर रहे हैं। भाजपाइयों ने ऊर्जावान और सबके ह्रदय से प्यार अपने नेता मोदी जी की दीर्घायु की कामना की। प्रमुख रूप से प्रदीप राठौर, लोकेश पलिया, मुकेश कुशवाह, मनीष थापक, गोविंद पराशर, प्रवेश दीक्षित, जितेंद्र कुमार, रामशंकर रघुवंशी, मानसिंह चौधरी, गुड्डू रावत,पंकज रावत, आकाश वशिष्ठ, सूरज शुक्ला, सिम्मी पंडित, अवधेश, नागेश हरिओम, रघुवंशी और अभिषेक विश्वास आदि उपस्थित रहे।
मुस्लिम समाज ने की चादरपोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 67 वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अहमद शाह बाबा की दरगाह मदिया कटरा लोहामंडी पर चादरपोशी कर मोदी जी की लंबी उम्र की दुआ मांगी। इस मौके पर अशफाक सैफी, इरफान कुरैशी, अशोक पिप्पल, केशर सकूर, वसीम खान, लाल कुरैशी, लायक खान, फरीद खान, परवेज अंसारी, समीर अब्बास और दिनेश अगरिया आदि मौजूद रहे।
muslim

Home / Agra / झाड़ू लगाने में माहिर हैं ये भाजपा महानगर अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो