ये बोले मेयर
नवनिर्वाचित मेयर नवीन जैन ने सभी पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा, कि किसी भी शहर की छवि वहां की स्वच्छता से झलकती है। चुनाव जीतने के बाद उन्हें गुजरात में चुनाव होने के कारण जाने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि वहां की साफ सफाई व्यवस्था वास्तव में देखने लायक थी। वहां की खास बात ये थी, कि साफ सफाई का कार्य रात्रि के समय में होता है। वे इस व्यवस्था को देखने के लिए रात्रि में खुद निकले। उन्होने बताया कि रात्रि में उन्हें सफाई कर्मचारियों के साथ ही अधिकारी भी सडकों पर दिखाई दिए। यही कारण नजर आया, कि सूरत बेहद साफ सुथरा है।